यूपी में तिरंगा रैली में ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगे:DIG के बेटे ने वर्दी पहन सलामी ली, योगी बना बच्चा, रोड शो निकाला

यूपी में आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। लखनऊ में विधानसभा पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 7वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। जवान टैंकों पर बैठकर निकले। स्कूली बच्चों ने ब्रह्मोस मिसाइल की झांकी निकाली। बच्चे फौजी ड्रेस पहने नजर आए। बस्ती में एक बच्चा सीएम योगी के अंदाज में रैली में पहुंचा। वह खुली कार में खड़े होकर हाथ जोड़ते हुए चल रहा था। बच्चे ने सिर मुंडवाया था और भगवा कपड़े पहने था। वहीं, बागपत में मदरसे के बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली, जिसमें उनसे ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगवाए गए। इसका वीडियो सामने आने के बाद मदरसा संचालक रहम इलाही और उसके बेटे साहिल को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा काशी में बाबा विश्वनाथ का तिरंगा कलर में शृंगार किया गया। महिला कमांडोज ने हाथ में हथियार लेकर परेड की। स्कूली बच्चों ने करतब दिखाए। डीआईजी शिवहरि मीणा के बेटे ने खाकी वर्दी पहनी। टोली प्रभारियों से हाथ मिलाया। कर्तव्य पथ पर कालिंजर किला की थीम पर झांकी निकली
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बांदा के कालिंजर किला की थीम पर यूपी की झांकी निकाली गई। इसे देखकर हर कोई भक्ति के रंग में रंगा दिखा। बैकग्राउंड में “जटाटवीगलज्जल प्रवाहपावितस्थले…“शक्तिवान बेटियों की अब नई उड़ान है, आज यूपी में विकास का नया विहान है…” गाना बज रहा था। हिंदूवादियों ने ताजमहल पर तिरंगा फहराया
आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने ताजमहल पर तिरंगा फहराया। भारत माता की जय के नारे लगाए। इसका वीडियो सामने आने के बाद हलचल मच गई। CISF मामले की जांच कर रही। ​​​​लखनऊ में सीएम योगी ने झंडा फहराया। उन्होंने कहा- जो खुद को संविधान से ऊपर मानता है, वह अवमानना करता है। आजादी से पहले देश को क्षेत्र, भाषा और जाति के आधार पर बांटने के कई षड्यंत्र रचे गए, लेकिन वे टिक नहीं पाए। गणतंत्र दिवस सेलिब्रेशन की तस्वीरें देखिए- लखनऊ में हेलिकॉप्टर से फूल बरसे, बच्चे फौजी बनकर निकले कानपुर- ऑपरेशन सिंदूर की झांकी निकली वाराणसी- महिला कमांडो ने परेड की, बाबा विश्वनाथ का तिरंगा श्रृंगार​​​​ गोरखपुर- कमांडोज ने तिरंगे की सलामी ली, पुलिस ने परेड की यूपी में गणतंत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…