यूपी में नए साल का जश्न- रशियन का फायर डांस:काशी में एक लाख ने देखी गंगा आरती, थोड़ी देर में अक्षरा सिंह का परफॉर्मेंस

उत्तर प्रदेश भी नए साल के आगाज के लिए तैयार है। लखनऊ, नोएडा, आगरा और काशी समेत सभी शहर नये साल के जश्न में रंग चुके हैं। होटल, क्लब, मॉल और रेस्टोरेंट हाउस फुल हैं। काउंटडाउन इवेंट्स चल रहे हैं, पार्टियां अपने शबाब पर हैं। कानपुर के गैंजेस क्लब में रशियन डांसर ने बेली और फायर डांस किया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी, अयोध्या और मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन के लिए भी पहुंचे हैं। काशी में आज साल की अंतिम आरती में 1 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। करीब 500 नावों पर सवार होकर लोगों ने गंगा आरती देखी। गोरखपुर के फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह अपने शानदार परफॉर्मेंस का जलवा बिखेरेंगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल ने पत्नी-बेटे के साथ गोवर्धन की 6 घंटे में 21 किलोमीटर की परिक्रमा की। ठंड और कोहरे के मद्देनजर प्रशासन ने सतर्कता बरती है। प्रमुख शहरों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है, ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित तरीके से जश्न मनाने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और भीड़भाड़ से बचने की अपील की है। 6 तस्वीरें देखिए… 31st के सेलिब्रेशन से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….