यूपी में ठंड अपना असर दिखाने लगी है। सुबह और रात की ठिठुरन के बीच धूप भी कमजोर होती जा रही है। सर्द हवाओं की वजह से 48 घंटे में पारा 4 डिग्री तक लुढ़क गया है। इस बीच, उत्तराखंड में आज से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। इससे पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड तेजी से बढ़ेगी। शीतलहर के हालात बनेंगे। प्रदेश में गुरुवार को कानपुर सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 5.7°C रिकॉर्ड किया गया। काशी, गाजियाबाद समेत 15 जिलों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कानपुर और प्रयागराज में विजिबिलिटी 400 मीटर दर्ज की गई। सड़कों पर लोगों की चहलकदमी कम दिखी। मॉर्निंग वॉक के लिए लोग जैकेट और टोपी के साथ निकले। दफ्तर जाने वाले लोग, स्कूल जा रहे बच्चे गर्म कपड़ों में नजर आए। चाय की दुकानों पर लोग अलाव जलाकर बैठे दिखाई दिए। IMD लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदल गई है। नमीयुक्त हवाओं के असर से अगले तीन-चार दिनों में रात के पारे में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कोहरा हल्के से मध्यम ही रहेगा, कहीं घने कोहरे का अलर्ट नहीं है। 3 तस्वीरें देखिए…. दिसंबर के अंत में पाला पड़ने की आशंका मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लाग से गुजर जाइए…