यूपी में बारिश और ओले गिरने के बाद ठंड फिर लौट आई है। सुबह से बारिश जैसा कोहरा गिर रहा। लखनऊ, कानपुर, आगरा समेत 30 जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। कई जिलों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक सिमट गई है। इस वजह से 2 सड़क हादसे में 11 गाड़ियां टकरा गईं। 15 लोग घायल हैं। आज कहां-कहां हादसे हुए, पढ़िए- इटावा- जसवंतनगर इलाके में आगरा हाईवे पर चारधाम और बरसाना दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस बेकाबू होकर पलट गई। बस में 45 लोग सवार थे। मलाजनी गांव के पास हुए हादसे में 10 श्रद्धालु घायल हो गए। मेरठ- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुबह 6 बजे नंगली गेट के पास 11 गाड़ियां टकराईं। कोहरे की वजह से 4 पिकअप, 5 कार और 2 ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में चार लोग घायल हैं। हाईवे पर लंबा जाम लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया। मौसम से जुड़े अपडेट्स लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पिछले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फबारी वाले पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी और शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवा ठंड बढ़ाएगी। 48 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कई जगहों पर तापमान सामान्य से नीचे चले गया है। आने वाले कुछ दिन ठंड औार बढ़ेगी। मौसम की तस्वीरें- आपके शहर में मौसम कैसा है, कोहरे और बारिश को लेकर क्या अलर्ट है? जानने के लिए स्क्रोल करिए…