यूपी में जल्द 45 हजार से अधिक पदों पर होम गार्ड्स की भर्ती होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने सोमवार को शासनादेश जारी कर दिया। प्रमुख सचिव होमगार्ड राजेश कुमार सिंह के अनुसार, जिलों से खाली पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिलने के बाद बोर्ड द्वारा एनरोलमेंट किए जाएंगे। फिर लिखित परीक्षा होगी। मेरिट बनाई जाएगी। भर्ती के लिए 18 से 30 वर्ष तक की आयु सीमा तय की गई है। प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 1.18 लाख पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में 73 हजार कार्यरत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून माह में होमगार्ड्स भर्ती करने का निर्देश दिया था। अब भर्ती प्रक्रिया की खास बातें… भर्ती की नई नियमावली में पात्रता, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, और चयन प्रक्रिया के मानक स्पष्ट किए गए हैं। एनरोलमेंट साल के मध्य में यानी 1 जुलाई को जो रिक्तियां रहेंगी, उसके आधार पर भर्ती की जाएगी। जिसमें आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा। 100 नंबर की होगी लिखित परीक्षा
शासनादेश के अनुसार, लिखित परीक्षा 100 नंबरों की होगी। इसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। 2 घंटे की परीक्षा होगी। परीक्षा का पाठ्यक्रम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड तय करेगा। महिलाओं के लिए 2.4 किलोमीटर की दौड़
फिजिकल परीक्षा पास करने के लिए पुरुषों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। जबकि महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। जो अभ्यर्थी समय के अंदर दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे वे एनरोलमेंट के लिए पात्र नहीं होंगे। जिलेवार जारी होगी मेरिट लिस्ट
अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर जिलावार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिले में उपलब्ध रिक्तियों के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थियों को DVPST यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। DVPST के लिए जिले स्तर पर डीएम या डीएम की ओर से नामित किसी डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाएगी। इसमें एसपी या एसपी की ओर से नामित कोई डिप्टी एसपी सदस्य होगा। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक व सीएमओ या उनकी ओर से नामित राजपत्रित अधिकारी व चिकित्साधिकारी सदस्य होगा। पात्रता एवं शैक्षिक योग्यता आयु सीमा —————- यह खबर भी पढ़िए:- कानपुर IIT से बीटेक पास छात्रा गंगा में कूदी:IAS की तैयारी कर रही थी, बिजनौर में मॉर्निग वॉक के लिए निकली थी बिजनौर में कानपुर IIT से बीटेक कर चुकी छात्रा गंगा में कूद गई। वह सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए अपनी चाचा की बेटी के साथ घर से निकली थी। वहां से गंगा बैराज पहुंच गई। बैराज पर अचानक रेलिंग पर चढ़ी और छलांग लगा दी। पढ़ें पूरी खबर…