‘ये सड़क मुस्लिमों के लिए नहीं’, लिखने वाली युवतियां अरेस्ट:सहारनपुर में बोलीं- सनातन के लिए 10 बार जेल जाने को तैयार

सहारनपुर पुलिस ने हाईवे पर स्लोगन लिखने वाले दो युवतियों समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। तीनों ने बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर “यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है” जैसे स्लोगन लिखे थे। आरोपियों की पहचान सुलेखा, शारदा और जितेंद्र राघव के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। सभी देहरादून के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद एक युवती ने कहा कि वे सनातन के लिए एक बार नहीं, 10 बार जेल जाने को तैयार हैं। तीनों आरोपियों ने खुद को हिंदू रक्षा दल का कार्यकर्ता बताया। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने भी उन्हें अपना कार्यकर्ता बताया था। फिलहाल कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को तीनों को जेल भेज दिया गया। 26 फरवरी को हाईवे पर स्लोगन लिखा था जानकारी के मुताबिक, 26 फरवरी की देर शाम तीनों आरोपी सहारनपुर के बिहारीगढ़ में नेशनल हाईवे-72A (एलिवेटेड रोड) पर पहुंचे। वहां उन्होंने सड़क किनारे बने सीमेंटेड ब्लॉक और शेड पर स्प्रे पेंट से नारे लिखना शुरू कर दिया। उन्होंने लिखा “यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है।” यह भड़काऊ स्लोगन हिंदी और अंग्रेजी दोनों में स्प्रे पेंट से लिखा। इस घटना का करीब 59 सेकेंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में दो युवतियां हाईवे किनारे रेलिंग पर स्प्रे से लिखती नजर आ रही हैं, जबकि युवक मोबाइल से इसका वीडियो बनाता दिखा। NHAI कर्मचारी ने थाने में शिकायत दी थी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कर्मचारी ने बिहारीगढ़ थाने में लिखित शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपियों की तलाश कर रही थी। अब पढ़िए, वीडियो में क्या दिख रहा… वायरल वीडियो में दो युवतियां रेलिंग पर स्प्रे पेंट से नारे लिखती दिख रही हैं। दोनों ने गले में भगवा गमछा डाल रखा है। वीडियो में एक युवती अंग्रेजी में “This road is not allowed for Muslims” लिखती दिख रही, जबकि दूसरी युवती यही बात हिंदी में “यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है” लिख रही है। नारे लिखने के बाद दोनों “जय श्रीराम” के नारे भी लगाती हैं। वीडियो के अंत में लाल रंग की एक स्विफ्ट कार दिखाई देती है, जिस पर उत्तराखंड की नंबर प्लेट लगी हुई है। हिंदू रक्षा दल का विवादों से पुराना नाता… गाजियाबाद में तलवारें बांटी थीं युवतियां खुद को जिस संगठन का बता रही हैं, उसका विवादों से पुराना नाता रहा है। 29 सितंबर, 2025 को 21 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया था। यह गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एरिया का था। इसमें दिख रहे लोगों के हाथ में तलवारें और फरसे थे। भारत माता की जय का नारा लगाते हुए सभी एक घर के सामने रुकते हैं। घर से बाहर निकले शख्स को तलवार थमाते हैं। उससे कहते हैं- ये आपकी बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए। अगर बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा होती है, तो विधर्मियों से अपनी सुरक्षा के लिए। इसके बाद शख्स तलवार लेता है, माथे से लगाता है। फिर सभी नारा लगाते हैं- जय श्री राम। तलवार बांटने वाले हिंदू रक्षा दल के सदस्य थे। 6 जनवरी को पुलिस ने इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी को बेटे के साथ अरेस्ट कर लिया था। 10 आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। इनके अलावा जिन्होंने तलवारें लीं थीं, वो भी हिरासत में लिए गए। इनमें एक सोसाइटी का गार्ड भी था। गार्ड की पत्नी ने बताया था कि- मेरे पति सो रहे थे। संगठन वाले आए, हाथ में तलवार दे दी। पुलिस उन्हें भी पकड़कर ले गई। —————————- यह खबर भी पढ़ें…. आगरा में फैशन डिजाइनर ने सुसाइड से पहले VIDEO बनाया:कहा- सिपाही ने मेरा शोषण किया, FIR नहीं लिखी गई, मरने के बाद इंसाफ मिलेगा आगरा में 34 साल की फैशन डिजाइनर ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया था। इसमें रोते हुए कह रही है कि सिपाही ने मेरा शोषण किया। उसके खिलाफ थाने में शिकायत दी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पढ़ें पूरी खबर…