अयोध्या में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन 14 मार्च से 20 मार्च तक किया जाएगा। यह आयोजन उनके पूज्य माता-पिता की गया–जगन्नाथ यात्रा के बाद समर्पित किया गया है। सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य ज्ञान चंद्र द्विवेदी से भेंट की
इसी क्रम में विधायक अभय सिंह ने सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य ज्ञान चंद्र द्विवेदी से उनके आवास पर भेंट कर श्रीमद्भागवत सप्ताह के आयोजन के संबंध में उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
आयोजन में अन्तर्राष्ट्रीय कथा प्रवाचक आचार्य ज्ञान चंद्र द्विवेदी श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराएंगे, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।
कथा का आयोजन 14 मार्च से 20 मार्च तक प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक होगा। कथा स्थल पूराबाजार के राजेपुर गाव निर्धारित किया गया है। 21 मार्च को सुबह 11 बजे से विशाल भंडारा होगा
कार्यक्रम के समापन अवसर पर 21 मार्च को सुबह 11:00 बजे से विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी तारुन ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी गई। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।