रामगोपाल बोले- SIR में वोट काटे जा रहे:स्वतंत्र देव का जवाब- अखिलेश की दुकान बंद होगी; देवरिया में लेखपाल BLO की मौत के बाद हंगामा

चुनाव आयोग ने SIR का फॉर्म जमा करने की टाइम लिमिट 7 दिन और बढ़ा दी है। अब 11 दिसंबर तक SIR फॉर्म जमा कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने सभी राज्यों को इसके निर्देश भेज दिए हैं। यूपी की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि SIR फॉर्म भरने और डिजिटलाइज करने की लास्ट डेट 4 से बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी गई है। यूपी में SIR में काम के दबाव के चलते BLO परेशान हैं। कर्मचारी संगठनों ने भी टाइम लिमिट बढ़ाने की मांग की थी। यही नहीं, प्रदेश में अब तक 7 बीएलओ की मौत हो चुकी है। इसमें 3 ने सुसाइड किया, जबकि 4 हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज से जान गई। इस बीच देवरिया में तैनात लेखपाल आशीष कुमार (35) का शव शनिवार को पैतृक गांव बरवा पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। वे डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। वहीं, यूपी में एसआईआर को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर भी जारी है। अखिलेश यादव ने एसआईआर को भाजपा की साजिश और लोकतंत्र पर हमला बताया। सपा सांसद राम गोपाल यादव ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले कहा, ‘सपा ने केवल SIR का मुद्दा उठाया। इसमें बहुत बड़े पैमाने पर अधिकारियों के दबाव पर वोट काटने के लिए कहा जा रहा है।’ इस पर योगी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पलटवार किया। कहा- बेतुकी बातों के लिए सपा मुखिया को शर्म आनी चाहिए। फर्जी वोट कटेंगे तो उनकी दुकान बंद हो जाएगी। इस बीच श्रावस्ती में शिक्षकों की रविवार (30 नवंबर) की छुट्टी रद्द कर दी है। BSA अजय गुप्ता ने स्कूल खोलकर SIR फॉर्म भरवाने का निर्देश दिया है। आज रविवार होने के बावजूद स्कूल खुलेंगे। यूपी में SIR से जुड़ी हलचल के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…