श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ (पाटोत्सव) प्रतिष्ठा द्वादशी का यज्ञशाला अनुष्ठान आज प्रातः से प्रारम्भ हो गया। सायंकाल उत्सव विग्रह की पालकी यात्रा भी निकाली गई।
प्रातः वास्तु पूजा के पश्चात गण होम,तत्त्व कलश, तत्त्व होम, सुदर्शन होम आदि अनुष्ठान सम्पन्न कराए गए। सायंकाल देवदर्शन के निमित्त परिसर में प्रभु विग्रह की पालकी यात्रा निकाली गयी। पांच दिन चलने वाला यह अनुष्ठान विद्वान आचार्यों द्वारा ट्रस्टी जगद्गुरु मध्वाचार्य जी के निर्देशन में हो रहा है। i पालकी यात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही।इसके साथ ही प्रतिष्ठा द्वादशी के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम जिसमें रामलीला और रामकथा आदि 29 दिसंबर से आरंभ होकर 5 दिनों तक चलेंगे।