रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। एक सड़क हादसे में मथुरा खेड़ा गांव निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, शिवम अपने घर मथुरा खेड़ा से सेमरी चौराहा जा रहे थे। निहस्ता कॉलोनी की ओर से वे हाईवे पर गलत दिशा में आ रहा था। तभी सामने से आ रही एक कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार उन्नाव से लालगंज की ओर जा रही थी। गलत दिशा से अचानक सामने आई बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बाइक के मालिक आसाराम मौके पर पहुंचे और पुष्टि की कि दुर्घटना के समय बाइक शिवम ही चला रहे थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।