रावतपुर में करंट लगने से युवक की मौत:टाइल्स लगाते समय हुआ हादसा, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कानपुर के रावतपुर के छपेड़ा पुलिया के पास निर्माणधीन भवन में टाइल्स लगा रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे। मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा काटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा काट रहे परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। लापरवाही का आरोप लगा परिजनों का हंगामा रावतपुर थाना क्षेत्र के हितकारी नगर निवासी (28) वर्षीय शब्बीर टाइल्स पत्थर लगाने का कारीगर थे।परिवार में पत्नी गुलब्शा ,दो बेटिया हैं।गुरुवार शाम को वह छपेड़ा पुलिया के पास बाबा गारमेंट की तीसरी मंजिल पर टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे। तभी करंट की चपेट में आ गए। दिवंगत के भाई शहनवाज ने बताया कि मालिक ने उन्हें फोन कर भाई के अचानक बेहोश होने की जानकारी दी। उन्होंने करंट लगने से मौत की बात छुपाई और भाई को नीचे नहीं उतारा ना हॉस्पिटल ले गए। वह और उनका दूसरा भाई पहुंचे तो भाई को नीचे उतारा और कार्डियोलाजी ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की जानकारी ज़ब मृतक की पत्नी और बच्चों को हुई तो उनका का रो रोकर बुरा हाल है। कुछ देर बाद परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुँचे और युवक को हॉस्पिटल न ले जाने की बात का आरोप लगा हंगामा काटना शुरू कर दिया। मकान मालिक ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही रावतपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और हंगामा काट रहे परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि करंट की चपेट से आने से युवक की मौत हुई है,शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलेगी तो जाँच कर कार्रवाई की जायेगी।