रिंकू सिंह की बहन के ‘अंधभक्त’ पोस्ट पर हंगामा:विवाद बढ़ा तो भाई बोला- फर्जी अकाउंट, नेहा ने पोस्ट नहीं किया

क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह के नाम पर बने एक फेसबुक अकाउंट से किए पोस्ट पर बवाल हो गया। पोस्ट में रिंकू के भगवान की AI वीडियो को लेकर उठे विवाद को लेकर माफी मांगी गई। पोस्ट में करणी सेना को आड़े हाथ भी लिया गया। लिखा गया- ‘कुछ दिन पहले मोदी जी ने हनुमान जी को पतंग बनाकर उड़ाया था, तब किसी के मुंह से कुछ नहीं निकला। ये अंधभक्त हैं।’ इस पर करणी सेना ने एतराज जताया और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। बता दें कि मोदी ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ 12 जनवरी को साबरमती रिवर फ्रंट पर ‘अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026’ में हनुमानजी की तस्वीर वाली पतंग उड़ाई थी। मामला बढ़ा तो रिंकू के बड़े भाई सोनू सिंह ने सामने आए। उन्होंने दैनिक भास्कर से कहा- जिस अकाउंट से पोस्ट किया गया, वह फर्जी है। नेहा ने तीन महीने पहले अपने ओरिजिनल अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उसने पूरी बात स्पष्ट की है। रिंकू का अकाउंट भी 2017–18 में हैक कर लिया गया था। मैंने इस बारे में मेटा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक अकाउंट बंद नहीं हुआ है। दरअसल, नेहा ने फेसबुक पर 26 अक्टूबर 2025 का एक VIDEO पोस्ट किया था। नेहा ने कहा था- किसी ने मेरी फर्जी आईडी बना रखी है। ब्लू टिक वाली आईडी पूरी तरह फेक है। उससे किया गया कोई भी पोस्ट मेरा नहीं है। मैं केवल अपनी बिना ब्लू टिक वाली आईडी से ही पोस्ट शेयर करती हूं। उसी अकाउंट पर परिवार से जुड़ी बातें साझा करती हूं। पहले रिंकू के पोस्ट के बारे में जान लीजिए… दरअसल, रिंकू ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था। इसमें भगवान को AI अवतार में दिखाया गया था। वीडियो में रिंकू क्रिकेट के मैदान पर शॉट लगाते दिख रहे थे। कैप्शन लिखा था- तुम्हें क्रिकेटर किसने बनाया। अगली फुटेज में थार कार में बैठे भगवान शिव, हनुमान, विष्णु और गणेश दिखाई देते हैं। सभी काला चश्मा लगा रखा है। बजरंगबली कार चला रहे हैं। बैकग्राउंड में अंग्रेजी गाने बज रहे हैं। इसे लेकर अलीगढ़ में करणी सेना ने रिंकू के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। विवाद बढ़ने के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह ने वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया है। अब जानिए नेहा की ब्लू टिक वाले अकाउंट पर क्या लिखा गया? नेहा सिंह ने मंगलवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में रिंकू सिंह के विवादित वीडियो से जुड़े स्क्रीनशॉट लगाए गए हैं। बीच में रिंकू की तस्वीर है, जबकि एक तरफ पतंग उड़ाते पीएम मोदी और दूसरी तरफ हनुमान जी की तस्वीर वाली पतंग की फोटो लगी है। नेहा ने लिखा- अगर रिंकू भैया और मुझसे कोई गलती हुई है तो मैं माफी मांगती हूं, लेकिन कुछ दिन पहले मोदी जी ने हनुमान जी को पतंग बनाकर उड़ाया था, तब इनके मुंह से एक बोल नहीं निकला। इसी तस्वीर को लेकर करणी सेना ने रिंकू सिंह के खिलाफ FIR कर दी। क्योंकि अंधभक्त हैं ना। करणी सेना बोली- सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं नेहा की पोस्ट पर करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौहान ने कहा- प्रधानमंत्री ने ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिससे सनातन धर्म या हिंदू समाज की भावनाएं आहत हों। रिंकू की बहन ने माफी मांगने के बहाने प्रधानमंत्री पर टिप्पणी की और करोड़ों देशवासियों को ‘अंधभक्त’ कहा। यह बेहद निंदनीय है। रिंकू पहले भी देवी-देवताओं का अपमान करने वाले वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। अब उनके परिजनों के बयानों से भी सनातन विरोधी मानसिकता उजागर हो गई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा- अगर पोस्ट तुरंत डिलीट नहीं की गई और देश के सवा सौ करोड़ भारतीयों से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई, तो संगठन धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराएगा। अब नेहा के अकाउंट को लेकर मचे बवाल को समझ लीजिए… रिंकू के पोस्ट के बाद ​सोशल मीडिया पर छिड़ गई थी बहस
रिंकू की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया। एक तरफ लोग क्रिकेटर और उनके परिवार का साथ दे रहे हैं। दूसरी तरफ बड़ी संख्या में लोग धार्मिक आस्था और प्रधानमंत्री की गरिमा के नाम पर करणी सेना के रुख का समर्थन कर रहे हैं। सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ पिछले साल हुई सगाई
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की 17 दिन पहले 8 जून को लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में रिंग सेरेमनी हुई थी। इसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, शिवपाल यादव, इकरा हसन समेत 300 VIP गेस्ट शामिल हुए थे। रिंग सेरेमनी के दौरान स्टेज पर जब रिंकू ने प्रिया को अंगूठी पहनाई तो वह भावुक हो गईं और फफक कर रो पड़ी थीं। रिंकू ने उन्हें संभाला। सेरेमनी के बाद दोनों ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया। मेहमानों और परिवारजन के साथ रिंकू-प्रिया ने जमकर डांस किया था। शादी की डेट टली, तारीख तय नहीं क्रिकेटर की शादी में पहली बार मिले थे रिंकू-प्रिया
रिंकू और प्रिया की लव स्टोरी दिलचस्प है। बात करीब दो साल पहले की है। IPL 2023 में रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में जीत दिलाई थी। इसके बाद रिंकू की टीम के सीनियर क्रिकेटर्स से नजदीकियां बढ़ीं। इसी दौरान, एक सीनियर क्रिकेटर की दिल्ली में शादी हुई थी। उसी समारोह में क्रिकेटर ने रिंकू और अपनी पत्नी की दोस्त प्रिया को बुलाया। रिंकू और प्रिया पहली बार इसी पार्टी में मिले। क्रिकेटर की पत्नी ने दोनों का परिचय कराया और यहीं से बातचीत शुरू हुई। रिंकू के परिवार से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया था कि KKR के क्रिकेटर की पत्नी और प्रिया दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी किया है। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई थी। क्रिकेटर की शादी में पहली बार मिले थे रिंकू-प्रिया
रिंकू और प्रिया की लव स्टोरी दिलचस्प है। बात करीब दो साल पहले की है। IPL 2023 में रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में जीत दिलाई थी। इसके बाद रिंकू की टीम के सीनियर क्रिकेटर्स से नजदीकियां बढ़ीं। इसी दौरान, एक सीनियर क्रिकेटर की दिल्ली में शादी हुई थी। उसी समारोह में क्रिकेटर ने रिंकू और अपनी पत्नी की दोस्त प्रिया को बुलाया। रिंकू और प्रिया पहली बार इसी पार्टी में मिले। क्रिकेटर की पत्नी ने दोनों का परिचय कराया और यहीं से बातचीत शुरू हुई। रिंकू के परिवार से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया था कि KKR के क्रिकेटर की पत्नी और प्रिया दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी किया है। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई थी। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे
क्रिकेटर रिंकू का बचपन काफी कठिन रहा है। KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था- परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते, जब कोई नहीं मिलता तो डंडे से पीटते थे। हम सारे भाई बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। सभी ने पापा को भी सपोर्ट किया और जहां भी मैच होते तो सारे भाई एक साथ ही खेलने जाते थे। मोहल्ले में 6-7 और लड़के थे, जिनके साथ पैसे मिलाकर गेंद लाते थे। टेनिस और लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। UP के अलीगढ़ में मॉडर्न स्कूल से भी क्रिकेट खेला। इंटर स्कूल टूर्नामेंट में 32 बॉल पर 54 रन की नॉटआउट पारी खेली। शुरुआत में क्लब क्रिकेट खेलने का पैसा नहीं था तो सरकारी स्टेडियम में कार्ड बनवाकर प्रैक्टिस करता था। मैच खेलने के लिए पैसे लगते, घरवालों से मांगो तो कहते थे कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे, मम्मी थोड़ा सपोर्ट करती थीं। शहर के पास एक टूर्नामेंट हुआ, उसके लिए पैसे चाहिए थे। मम्मी ने दुकान से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे। ————— ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में पति की जीभ काटकर पुलिसवालों से भिड़ी:बोली- REEL बनाने से रोकता था, 6 महीने में 10 बार पीट चुकी हूं मैंने शादी के बाद पति और सास को बता दिया था कि मैं अपनी शर्तों पर ही ससुराल में रहूंगी। मुझसे झगड़ा मोल मत लेना, अगर किसी ने मुझे ‘तू’ भी कहा, तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगी।’ ये कहना है गाजियाबाद की ईशा का, जिस पर पति विपिन की जीभ काटने का आरोप है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर….