रोहिंग्याओं को ढूंढने सड़क पर उतरीं लखनऊ मेयर:बोलीं- एक महीने में सबको नगर निगम सीमा से बाहर करूंगी

राजधानी लखनऊ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को चिह्नित करने के लिए नगर निगम एक्टिव हो गया है। मेयर सुषमा खर्कवाल खुद ही मंगलवार दोपहर गोमतीनगर के विनीतखंड स्थित कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन पहुंच गईं। यहां उन्होंने असम राज्य के कर्मचारियों के NRC दस्तावेज की जांच की। निरीक्षण के दौरान महापौर ने कड़े निर्देश दिए कि किसी भी बांग्लादेशी अथवा रोहिंग्या व्यक्ति को किसी भी सफाई कंपनी की ओर से नौकरी पर न रखा जाए। सभी सफाईकर्मियों के कागजात पूर्ण रूप से जांचने के बाद ही उन्हें काम पर रखा जाए। इस दौरान मेयर बोलीं- एक महीने में बांग्लादेशी और रोहिंग्या का सफाया कर दूंगी। एक महीने में पूरी सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी नगर निगम जोन-4 में निरीक्षण के बाद मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा- मैंने पहले अपने घर यानी नगर निगम से ही सफाई अभियान शुरू किया है। एक महीने के अंदर नगर निगम में पूरी तरह से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर दूंगी। आने वाले समय में नगर निगम क्षेत्र से रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशियों का पूर्ण रूप से सफाया किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा इन व्यक्तियों की सूची तैयार की जा रही है। उन्हें बाहर करने के लिए एक महीने का समय तय किया गया है। नगर निगम लखनऊ की सीमा में अवैध रूप से रहने वाले सभी व्यक्तियों को बाहर करना मेरा संकल्प है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। हमारे देश के नहीं हो तो यहां से लौट जाइए मेयर ने सभी सफाईकर्मियों के सामने जमकर ललकारा। उन्होंने कहा- अगर आप लोग हमारे देश के नहीं हैं तो यहां से लौट जाइए। अगर आप हमारे घर के हैं, हमारे भाई-बहन हैं तो आपको झुग्गी-झोपड़ियों में भी रहने की जरूरत नहीं है। आप सीधे मुझसे मिलिए और बताइए की झोपड़ी में रह रहे हैं। मैं सीएम योगी से मिलकर बात करूंगी। प्रधानमंत्रीजी का भी सपना है कि अपने देश का कोई भी आदमी बेघर नहीं रहेगा। मेयर ने जोनल अधिकारी को बुलाकर निर्देशित किया कि सबके कागज जांचकर मुझे एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट दीजिए। इस मामले में मैं दखल करूंगी। ———————— ये खबर भी पढ़िए… भाजपा की जीत पर तारीफ की तो डॉक्टर को पीटा:लखनऊ में डेंटिस्ट का गुस्से में अंगूठा चबा लिया, PM और CM को दी गाली बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद लखनऊ में BJP की तारीफ करना एक डेंटिस्ट को भारी पड़ गया। डॉक्टर ने बस इतना कहा कि ‘जो मेहनत करेगा, वही जीतेगा’। इतने में ही उसके पड़ोस के मेडिकल स्टोर वाले ने ईंट-गुम्मे बरसा दिए। दौड़कर उसका अंगूठा चबा लिया। (पूरी खबर पढ़िए)