लखनऊ एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स को गिराकर पीटा:हालात हुए बेकाबू, फर्श-लगेज ट्रॉली पर बैठे यात्री; बोले- इंडिगो वाले मिलें तो झापड़ मार दूं

लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार को हालात बेकाबू हो गए। कुछ पैसेंजर्स आपस में भिड़ गए। 2 यात्रियों ने एक-दूसरे को जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा। घटना को कवर कर रहे मीडिया कर्मियों से धक्का-मुक्की की। उनका कैमरा छीनने की कोशिश की। सीआईएसएफ कर्मियों ने बीच-बचाव कर मामले को सुलझाया। इंडिगो की फ्लाइट लगातार चौथे दिन रद्द होने पर एयरपोर्ट पर करीब 1000 हजार यात्रियों की भीड़ रही। यात्रियों को बैठने के लिए कुर्सियां नहीं मिलीं। यात्री फर्श और लगेज ट्रॉली पर बैठने को मजबूर हुए। शनिवार को कुल 22 फ्लाइट रद्द कर दी गईं। एक फ्लाइट एअर इंडिया की भी कैंसिल हुई है। दूर-दूर से आए यात्री 4 दिन से लखनऊ के होटलों में ठहरे हुए हैं। आज फिर यात्रियों में आक्रोश दिखा। एक यात्री लखनऊ शादी में शामिल होने दिल्ली से आया है। उसका लगेज इंडिगो प्रशासन ने रखवा दिया है। 3 दिन से अपने सामान का इंतजार कर रहा यात्री झल्ला उठा। उसने कहा- इंडिगो वाले सामने मिल जाएं तो झापड़ मार दूं। बिना अच्छे कपड़े के शादी में शामिल हो रहे हैं। आज किसी को 7 तो किसी को 8 दिसंबर के टिकट दिए गए हैं। दोपहर बाद एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। कई यात्री अपने टिकट का रिफंड मांगने लगे जिससे उनकी गार्डों से बहस भी हो गई। 3 तस्वीरें देखिए… एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइंस परिचालन सामान्य करने का प्रयास कर रही है, लेकिन स्थिति अभी पूरी तरह से सुधरी नहीं है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति ऑनलाइन जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। एयरपोर्ट से पल-पल अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग पढ़िए…