लखनऊ की इंदिरा नहर में उतराता मिला युवक का शव:पुलिस कर रही थी तलाश, 2 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज हुई थी

लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा नहर में मंगलवार शाम एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे इंदिरा नहर में एक युवक का शव बहता हुआ दिखाई देने की सूचना मिली थी। सूचना पर गोसाईगंज पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला। मौके पर मृतक के परिजन भी मौजूद थे, जिन्होंने शव की पहचान प्रियांशु (21) पुत्र सुधीर कुमार के रूप में की। प्रियांशु कबीरपुर, गोसाईगंज, लखनऊ का निवासी था। पुलिस कर रही जांच प्रियांशु के भाई सुधीर कुमार ने 2 फरवरी, 2026 को गोसाईगंज थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।