लखनऊ के जयपुरिया में 2 दिवसीय फेस्ट ओजस का आगाज:कार्निवल स्टाइल में सजा कैंपस, 2 दर्जन से ज्यादा टीम पहुंची

लखनऊ के जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में एनुअल फेस्ट ओजस का सोमवार को आगाज हुआ। इस दौरान रंगों, धुनों और ऊर्जा से कैंपस का माहौल लबरेज रहा। ओजस में स्टूडेंट्स की खुद का टैलेंट और इनोवेशन को दर्शाने का मौका मिलता है। इस साल की थीम, रंगताल – द इंडियन कार्निवल है। ओजस के 2025 संस्करण में देश भर के अग्रणी संस्थानों हिस्सा ले रहे हैं। जिन्हें 2 दिनों के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रोमांचक प्रतियोगिताओं का शानदार अनुभव मिलेगा। ये रहे मुख्य अतिथि दो दिनों के इस इवेंट के लिए कैंपस को चमकदार रंगों, कार्निवल स्टाइल के रोमांचक सेटअप से सजाया गया है। साथ ही खुशियों और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ाने के लिए इंटरैक्टिव स्पेस डिजाइन किए गए। आज के इवेंट के चीफ गेस्ट भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना डॉ. कुमकुम धर रही। साथ ही थिएटर अभिनेता अनिल रस्तोगी भी मौजूद रहे।