गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेलदारी लेन लालबाग में तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर लालबाग बेलदारी लेन की पार्षद यावर हुसैन (रेशु) सहित क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों और स्थानीय सदस्यों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ फहराया गया। राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और एकता का संदेश दिया गया। इसके बाद लड्डू वितरित कर सभी ने आपस में खुशी साझा की और कए दूसरे को बधाई दी है। कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बेलदारी लेन में गठित कोर कमेटी द्वारा यह संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी नियमित रूप से अपने मोहल्ले में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्वों को पूरे सम्मान और सहभागिता के साथ मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से अशोक, गगन कन्नौजिया, मेराज खान, इकराम खान, गीता गुप्ता , मुकेश शर्मा, आशीष शर्मा, मेराज बेग, अमित अर्पण, फ़ज़ल खान,कामिनी , बबिता,पल्लवी ,मिनी,प्रिय कन्नौजिया,अंजली ,सौम्या , आकाश,पवन ,विपिन ,दुर्गेश अतुल,अरविंद ,ऋषि ,लक्ष्मी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।