लखनऊ के सहारा शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रेड मारी है। जमीनों के बैनामे और उनसे जुड़ी सभी संपत्तियों की डिटेल खंगालने के बाद अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक डाटा और बंडलों में दस्तावेज को टीम साथ ले गई है। सहारा की तरफ से सहारा शहर में देश भर की संपत्तियों से जुड़े हुए डॉक्यूमेंट गोमतीनगर स्थित कैंपस में रखे हुए थे। सुबह करीब 11 बजे टीम परिसर में पहुंची। इसके बाद करीब 4 घंटे तक जांच पड़ताल हुई। इसमें सहारा के एचआर ऑफिस, हाउसिंग और सहाराश्री सुब्रत रॉय के ऑफिस पर जांच पड़ताल की। टीम को सबसे अधिक डॉक्यूमेंट एचआर ऑफिस पर मिले हैं। यहां पर जांच-पड़ताल के बाद टीम उन डॉक्यूमेंट अपने साथ में ले गई। दो गाड़ियों के साथ में ED के करीब 4 अधिकारी आए हुए थे। सहारा प्रबंधन से जुड़े हुए दो लोग भी टीम के साथ में मौजूद थे। इन लोगों से पूछताछ के आधार पर टीम जांच-पड़ताल कर रही थी। इस दौरान नगर निगम की टीम भी मौजूद रही। नगर निगम से अनुमति मिलने के बाद टीम गई अंदर लीज डीड की शर्तों का उल्लंघन करने के बाद नगर निगम की टीम ने सहारा शहर को 6 अक्टूबर को सील कर दिया था। इसके बाद से यह जमीन नगर निगम के कब्जे में है। यहां पर नगर निगम की ईटीएफ फोर्स सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात है। शुक्रवार को टीम के पहुंचने के समय नगर निगम के संपत्ति विभाग से जुड़े हुए अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इसके बाद यह लोगों को अपने साथ में अंदर लेकर गए, जिसके बाद में जांच-पड़ताल हुई। फिलहाल, नगर निगम के अधिकारी टीम के आने की बात से संबंधित कोई जानकारी देने से बच रहे हैं। समूह से जुड़े लोगों की बढ़ रहीं मुश्किलें समूह के संपत्तियों को बेचा जा रहा है। इसी को लेकर सहारा समूह से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसका खुलासा ओडिशा समेत तीन राज्यों में ईडी की कार्रवाई से हुआ है। अंदेशा है कि और भी प्रदेशों की संपत्तियों को बेचा जा रहा है या फिर बेचने की कोशिश हो रही है। इसी के तहत टीम लखनऊ में जांच करने पहुंची थी। इसमें ईडी देशभर की संपत्तियों को लिस्ट कर जांच में जुटी है। नियमों की हुई है अनदेखी ईडी ने 26 फरवरी को कोलकाता आंचलिक कार्यालय की टीम ने ओडिशा के बहरामपुर व भुवनेश्वर, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर और कर्नाटक के बेल्लारी स्थित परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था। इसमें पता चला था कि बहरामपुर स्थित सहारा प्राइम सिटी लिमिटेड की 43 एकड़ भूमि में से लगभग 32 एकड़ जमीन दिसंबर 2025 में बेच दी गई है। यह विक्रय एक निरस्त बोर्ड प्रस्ताव के आधार पर एक सहारा कर्मचारी के पक्ष में किया गया। इसमें कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी की गई। ———————— ये खबरें भी पढ़िए… लखनऊ में सहारा शहर सील करने पहुंचे अधिकारी : भारी पुलिस बल मौजूद रहा, प्रतिनिधियों की मिन्नतों के बाद 3 दिन का समय दिया लखनऊ में सहारा शहर सील की सीलिंग करने नगर निगम की टीम बुधवार को पहुंची। टीम के अधिकारी ताले लगाने जा रहे थे तभी सहारा के प्रतिनिधि पहुंच गए। उन्होंने समय देने की मिन्नतें कीं जिसके बाद 3 दिन का समय दे दिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल, ETF, पीएसी बल भी मौजूद रहा। (पूरी खबर पढ़िए) लखनऊ में सहारा श्री की लैविश लाइफ का VIDEO : बिग-बी के लिए ‘शाम-ए-बच्चन’ कराया; बॉलीवुड का दूसरा घर था सहारा सिटी लखनऊ में सहारा शहर सील होने के बाद सुब्रत रॉय और उनकी लाइफ स्टाइल लगातार चर्चा में है। सत्ता के गलियारे से लेकर बॉलीवुड सितारों और क्रिकेट के धुरंधरों तक में उनकी पैठ थी। एक वक्त था, जब सहारा शहर में होने वाले इवेंट्स और इसमें पहुंचने वाली शख्सियतों की खूब चर्चा होती थी। (वीडियो देखिए) लखनऊ में सहारा शहर का ड्रोन VIDEO : अडानी को बेचना चाहता है परिवार, 170 एकड़ में प्राइवेट झील, जल महल सहारा इंडिया कॉमर्शियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (SICCL) ने सुप्रीम कोर्ट से लखनऊ की सहारा शहर सहित 88 प्रॉपर्टी अडाणी ग्रुप को बेचने की इजाजत मांगी है। कंपनी की मांग पर 14 अक्टूबर को सुनवाई हो सकती है। (वीडियो देखिए) लखनऊ नगर निगम ने सील किया सहारा शहर : सुब्रतो कोठी और स्वप्ना कुटी पर जड़ा ताला, सहारा प्रबंधन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा लखनऊ नगर निगम ने अल्टीमेटम खत्म होने के बाद आज सुबह 11:30 बजे सहारा शहर की सीलिंग की कार्रवाई शुरू की। 5 घंटे से अधिक समय तक चली सीलिंग में 170 एकड़ में फैले सहारा शहर और सुब्रत रॉय की कोठी सील कर दिया। अंदर रहने वाले कर्मचारियों और सिक्योरिटी टीम के लोगों को बाहर निकाला। (पूरी खबर पढ़िए)