लखनऊ गोल्फ क्लब के चुनाव में डॉक्टर सुभाष चंद्रा अध्यक्ष और रजनीश सेठी सचिव बने। चुनाव में डॉ. सुभाष चंद्रा और रजनीश सेठी के विरोध में कोई प्रत्याशी नहीं उतरा। ऐसे में डॉक्टर सुभाष चंद्रा को सभी की सहमति से अध्यक्ष और रजनीश सेठी को सचिव निर्वाचित किया गया। क्लब कैप्टन पद के लिए आरएस नंदा देवेंद्र सिंह ने नामांकन किया था। कैप्टन पद के लिए हुए चुनाव में आरएस नंदा ने देवेंद्र सिंह को 250 मतों के अंतर से हरा दिया। इसके अलावा संयुक्त सचिव पद पर सुधारकर रस्तोगी ने दीपक कुणाल को 225 वोटों के अंतर से पराजित किया। इस मौके पर कार्यकारिणी के छह सदस्य चुने गए। इनमें गुरुमीत सिंह, ध्रुव गोयल, अंकुल अग्रवाल, तरंग सिंघल, अजय अग्रवाल और आमेर एम शेख रहे।