राजधानी के सेंट्रम होटल में लखनऊ प्रीमियर लीग के लिए क्रिकेट खिलाड़ियों की नीलामी हुई। कुल 6 टीमों के लिए 450 खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। 6 मार्की प्लेयर समेत दूसरे खिलाड़ियों को सवा लाख तो मॉर्की प्लेयर को डेढ़ लाख रुपए में खरीदा गया। नीलामी कल भी जारी रहेगी। नीलामी के पहले दिन लखनऊ पैंथर्स सबसे आक्रामक नजर आई। टीम ने अपने 8.5 लाख रुपए के पर्स का बड़ा हिस्सा (5 लाख रुपए) महज चार खिलाड़ियों पर खर्च कर दिया। लखनऊ एसेज ने भी 1.25-1.25 लाख रुपए में 2 खिलाड़ियों को खरीदा। ऑक्शन में एक टीम का 8.5 लाख रुपए का पर्स है। मार्की प्लेयर्स का कुल 10 लाख रुपए बेस प्राइस है। खिलाड़ियों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। इसमें पहले ग्रुप में 194 खिलाड़ी हैं, जो एलीट ग्रुप में है। इस ग्रुप में BCCI बोर्ड और रणजी के मैच खेलने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। लीग में लखनऊ नवाब, लखनऊ स्ट्राइकर, लखनऊ चैलेंजर्स, लखनऊ पैंथर्स, लखनऊ एसेस और लखनऊ लायंस टीमें हिस्सा ले रही हैं। ऑक्शन की शुरुआत से पहले लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत सहगल ने कहा- लीग खिलाड़ियों को नया मौका देगी। इससे नई प्रतिभा को मंच मिलेगा। 2 तस्वीरें देखिए… लखनऊ पैंथर्स ने की सबसे तेज खरीदारी नीलामी के पहले दिन लखनऊ पैंथर्स सबसे आक्रामक नजर आई। टीम ने अपने 8.5 लाख रुपए के पर्स का बड़ा हिस्सा (5 लाख रुपए) महज चार खिलाड़ियों पर खर्च कर दिए। पैंथर्स ने रित्विक वत्स, हिमांशु असनोरा, कार्तिक सिद्धू और सत्यम पांडेय को 1.25-1.25 लाख रुपए की भारी कीमत पर खरीदकर अपनी टीम को मजबूती दी। लखनऊ एसेज ने भी साहब युवराज सिंह और हिमांशु सिंह को 1.25-1.25 लाख रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। 450 खिलाड़ियों का हो रहा आक्शन इस नीलामी में कुल 450 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से रात 10 बजे तक ए-ग्रेड के 40, बी-ग्रेड के 60 और सी-ग्रेड के 40 खिलाड़ियों की बोली लग चुकी थी। लीग की सभी छह टीमें लखनऊ नवाब्स, लखनऊ एसेज, लखनऊ चैलेंजर्स, लखनऊ पैंथर्स, लखनऊ लायन्स और लखनऊ स्ट्राइकर्स अपने कोच और मेंटरों के साथ सर्वश्रेष्ठ संयोजन बनाने में जुटी रहीं। टीम को स्क्वाड में 15 खिलाड़ी रखना होगा इसके साथ ही दो ग्रुप और हैं। एक टीम को स्क्वाड में 15 खिलाड़ी रखना होगा। ऑक्शन में खिलाड़ियों की न्यूनतम 5 हजार रुपए से लेकर 1.25 लाख तक की अधिकतम बोली लगेगी। बोली बराबर होने पर व्हील चलाकर टीम का चयन किया जाएगा। 6 मार्की प्लेयर लीग में खेलेंगे लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुजय त्रिपाठी ने बताया- IPL और यूपी टी-20 में यूपी से खेलने वाले 6 खिलाड़ी बतौर मार्की प्लेयर लीग में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें जीशान अंसारी, नमन तिवारी, अंश यादव, विप्रज निगम, उपेंद्र यादव, कृतज्ञ कुमार सिंह शामिल हैं। इनकी कीमत डेढ़ लाख रुपए है। ये बतौर स्टार प्लेयर टीमों में शामिल होंगे। केडी सिंह में 7 मार्च से मैच होंगे नीलामी में ए समूह के खिलाड़ियों का बेस प्राइस 40 हजार, बी का 25 हजार और सी का 15 हजार रुपए निर्धारित किया गया है। नीलामी में किसी भी खिलाड़ी को अधिकतम 1.25 लाख रुपए मिलेंगे। छह टीमों के बीच कुल 18 मैच खेले जाएंगे। 7 मार्च से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। 18 मार्च को फाइनल मैच होगा। यूपी टी-20 और रणजी का अनुभव चमकेगा एलपीएल न केवल नए खिलाड़ियों को मंच देगा, बल्कि इसमें रणजी और यूपी सीनियर टीम का अनुभव रखने वाले दिग्गज भी अपना जौहर दिखाएंगे।
हिमांशु असनोरा, ऋतुराज और साहब युवराज सिंह के पास रणजी का अनुभव है। करन शर्मा, यूपी रणजी टीम के कप्तान रह चुके हैं और अंकित चौधरी जैसे खिलाड़ी इस लीग के स्तर को और ऊंचा उठाएंगे। नीलामी के दौरान लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नवनीत सहगल, सीएएल के सचिव केएम खलीक एवं सुजय त्रिपाठी, एलपीएल के कमिश्नर एसपी त्रिपाठी, एंटीकरप्शन प्रभारी राजेश पांडेय के अलावा विभिन्न प्रेंचाइजियों के अधिकारी नीलामी के दौरान मौजूद रहे। लखनऊ प्रीमियर लीग- नीलामी की धनराशि ………………. यह खबर भी पढ़ें टी-20 वर्ल्ड कप से पहले IND-NZ का आखिरी मैच:सैमसन पर नजरें; सूर्यकुमार तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर