लखनवी चिकन की एक से बढ़कर एक ड्रेसेस में जब 40 मॉडल्स ने कैटवाक किया तो हर कोई देखता ही रह गया। प्योर कॉटन के बने परिधानों की बेहतर डिजाइन के मुरीद MSME मंत्री राकेश सचान भी हो गए। मौका था अवध शिल्पग्राम में शनिवार को आयोजित रिवायत फैशन वीक का। फैशन शो में 40 मॉडल ने रैंप पर कैटवॉक किया। शो की थीम तालीम, ज्ञान और शिल्प का उत्सव थी। इसमें फैशन, संगीत और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। पहले दिन कुल 40 मॉडल्स (32 फीमेल और 8 मेल) ने रैंप पर स्थानीय डिजाइनर्स के परिधानों का प्रदर्शन किया। उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने किया। रैंप वाक की 3 तस्वीरें… अब पढ़िए देखने वाले क्या बोले… लखनऊ की चिकनकारी पूरी दुनिया की पसंदीदा फैशन शो के दौरान हम मिले फैशन डिजाइनर रॉकी स्टार से। उन्होंने लखनऊ के बारे में कहा- लखनऊ चिकनकारी के पूरी दुनिया में फैन है। इतना शानदार काम कहीं भी नहीं मिलेगा। चिकन कारीगरी को बहुत पसंद किया जाता है। पूरा बॉलीवुड इसका दीवाना है। 100% कॉटन पर तैयार किए गए इन कपड़ों का डिजाइन बेहद अद्भुत होता है। सभी डिजाइनर चिकन क्लॉथ को कहीं ना कहीं इस्तेमाल जरूर करते हैं। हम लोग लखनऊ चिकनकारी के बिना जी नहीं सकते। कपड़ों की दुनिया में यह ऐसी कला है जो हमेशा जिंदा रहेगी। लखनऊ फैशन के मामले में बहुत बदल गया और काफी तरक्की कर रहा है। लखनवी चिकनकारी का अहम मुकाम कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि फैशन शो के जरिए उत्तर प्रदेश और लखनऊ के कपड़ों को नया मुकाम मिल रहा। इन्होंने चिकनकारी और जरदोजी की डिजाइन से बने हुए कपड़े बेहद शानदार होते हैं। इससे छोटे-छोटे कारीगरों और अवधि प्रधानों को ग्लोबल स्तर पर पहचान मिलेगी। खादी के कपड़ों की बेहद डिमांड है नौजवान समझता है कि यह मोटा वस्त्र है मगर फैशन शो में दिखता है कि यह कितना डिजाइनिंग वाला शानदार लिबास है। चिकन कारीगरों को ग्लोबल मंच मिला चिकन के कपड़ों के बारे में मंत्री ने कहा कि चिकन के कपड़ों और डिजाइन का बेहद अच्छे ढंग से इस्तेमाल किया जा रहा है। चिकन करी फैशन की दुनिया में एक क्रांति है। ODOP ( One District One Product) के तहत लखनऊ की चिकनकारी बनारस की सारी इन सब को हम लोगों ने ग्लोबल मंच देने का काम किया इसके साथ ही इससे जुड़े हुए कारीगरों को ट्रेनिंग टूलकिट उपलब्ध कराकर इन्हें बढ़ावा दिया। ड्रेसेस में क्या खास रहा… बंगाल की जामदानी का दिखा रंग कोलकाता की डिजाइनर अनामिका घोष ने अपने कलेक्शन में बंगाल की जामदानी बनारसी ब्रोकेड को आधुनिक पैटर्न के साथ पेश किया। कलेक्शन में रंगों का गहरापान और हैंडलूम फैब्रिक की नेचुरल बनावट देखने वाली। यह कलेक्शन युवाओं में पारंपरिक कपड़ों के प्रति आकर्षण बढ़ाने वाला था। इसके साथ ही वैशाली कुमार का खादी आधारित कलेक्शन भारतीय हस्तशिल्प और पर्यावरण कि संवेदनशीलता को दर्शा रहा था। देसी लुक का दिखा जलवा बिजनौर के बुनकरों द्वारा तैयार किए गए कपड़ों में सरलता सादगी और सौंदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला वही युवा डिजाइनर पायल सिंह ने अपने हैंड क्राफ्ट एयलाइंस कलेक्शन में लखनऊ की चिकनकारी और मुजफ्फरनगर की जरी कारीगरी का सुंदर संयोजन दिखाए न्यूट्रल टोन और पेस्टल शेड्स में बने इन परिधानों में पारंपरिक शिल्प का जबरदस्त जोड़ देखने को मिला इस कलेक्शन महिला सौंदर्य आत्मविश्वास और भारतीय नारी की गरिमा का संगम बना। मोरक्को की शाही सुंदरता कि दिखी झलक इस खास मौके पर राजदीप रानावत ने अपने कलेक्शन में मोरोक्कोन कब्सा में मोरक्को की शाही सुंदरता और उसे उज्बेकिस्तान की इकट कला का अनूठा संगम देखने को मिला। सभी परिधानों में शानदार कढ़ाई उत्कृष्ट पेंटिंग और रिच सिल्क टेक्स्चर का इस्तेमाल हुआ था। यह सभी कलेक्शन आधुनिक रिसॉर्ट के साथ भारतीय विरासत की गरिमा की झलक नजर आ रही थी। ————————
ये भी खबर पढ़िए… ————————–
ये खबर भी पढ़िए… महाराणा प्रताप के गेट से राजनाथ-ब्रजेश पाठक का नाम गायब : गौरीगंज विधायक की तस्वीर लगाई, लखनऊ नगर निगम ने भेजा था प्रस्ताव लखनऊ में नगर निगम के प्रस्ताव के बाद हुसैनगंज चौराहे का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर कर दिया गया। अब इस पर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। चौराहे पर एक गेट भी बनाया गया और इस पर रक्षामंत्री-लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठ या मेयर में से किसी का नाम ही नहीं है। इस पर तस्वीर-नाम है तो भाजपा एमएलसी मानवेंद्र सिंह चौहान और सपा से रायबरेली की गौरीगंज सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह का। (पूरी खबर पढ़िए)