लखनऊ में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर:LDA ने 300 वर्गमीटर का ढांचा ढहाया, बिना मानचित्र पास करवाए निर्माण हुआ

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को चिनहट क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने ग्राम कटरा–बक्कास में किसान पथ के पास बिना मानचित्र स्वीकृति बनाए जा रहे निर्माण को बुलडोज़र चलाकर ध्वस्त कर दिया। जोनल अधिकारी संगीता राघव के अनुसार नन्हा उर्फ ननकऊ व अन्य द्वारा लगभग 300 वर्गमीटर भूमि पर अनधिकृत निर्माण कराया जा रहा था। मामले में विहित न्यायालय में वाद दायर किया गया था और अदालत ने निर्माण को गिराने के आदेश दिए थे। आदेशों के अनुपालन में मंगलवार को टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को गिरा दिया। LDA अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। लगातार की जा रही है अवध निर्माण की मॉनिटरिंग लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि शहर में अवैध निर्माण को रोकने की लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लगातार अर्जुन की मॉनीटरिंग भी की जा रही है। और हो रही कार्रवाई की लगातार रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है।