लखनऊ में आतंकी की गर्लफ्रेंड के घर ATS का छापा:भाई डॉ. परवेज को हिरासत में लिया, एक हफ्ते पहले नौकरी छोड़ी थी

दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी में ATS ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। ATS ने डॉक्टर शाहीन शाहिद के भाई डॉक्टर परवेज को हिरासत में लिया है। शाहीन को फरीदाबाद से JK पुलिस ने सोमवार को अरेस्ट किया था। वह डॉक्टर मुजम्मिल शकील की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है। JK पुलिस ने उसकी कार से AK-47, पिस्टल और कारतूस बरामद किए थे। ATS टीम के साथ जम्मू-कश्मीर (JK) पुलिस मंगलवार दोपहर डॉक्टर शाहीन शाहिद के घर पहुंची थी। उसका घर लखनऊ में लालबाग इलाके के खंदारी बाजार में है। यहां शाहीन के पिता सईद अंसारी मौजूद थे। टीम ने पूरे घर को खंगाला। आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की। दोनों टीमों के सहयोग में लखनऊ पुलिस भी लगी रही। इसके पहले पुलिस टीम ने मड़ियांव थाना क्षेत्र में शाहीन के भाई डॉ. परवेज अंसारी के घर को 3 घंटे तक खंगाला। टीम पहुंची तो गेट पर ताला लगा था। ताला तोड़कर टीम घर के भीतर दाखिल हुई। डॉक्टर परवेज लखनऊ की इंटीग्रल मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थे। एक हफ्ते पहले ही उन्होंने रिजाइन किया है। उनकी क्लिनिक सहारनपुर में देहरादून चौक पर भी है। पुलिस को परवेज के घर से अहम दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, कार और बाइक मिली। उनकी जांच की जा रही है। कार पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का पास लगा है। कार सहारनपुर से खरीदी थी। पूछताछ के बाद परवेज को हिरासत में लिया गया। देखिए 5 तस्वीरें… डॉ. शाहीन भारत में जैश महिला विंग की हेड गिरफ्तारी के बाद डॉ. शाहीन के बारे में दो अपडेट आए हैं। पहला यह कि वह कश्मीर में AK47 के साथ पकड़े गए डॉक्टर मुजम्मिल शकील की गर्लफ्रेंड है। दूसरा वह भारत में जैश महिला विंग की हेड है। डॉ. शाहीन शाहिद कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज (GSVM) में प्रवक्ता रह चुकी है। साल 2015 में उसका पति जफर आयात से तलाक हुआ था। पूरी खबर पढ़ें… भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…