लखनऊ में गाड़ी खड़ी करने पर चले लाठी डंडे:दबंगों ने मिलकर युवक को पीटा, दो लड़के गिराकर डंडों से पीट रहे

लखनऊ के ठाकुरगंज थानाक्षेत्र स्थित बसंतकुंज योजना में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झगड़े में तब्दील हो गया। आरोप है कि 4 से 5 दबंगों ने मिलकर एक युवकों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वसंत कुंज योजना स्थित प्रधानमंत्री आवास में रहने वाले नियाजउद्दीन अंसारी ने बताया कि उनके घर के बाहर कुछ लोगों ने गाड़ी खड़ी कर दी थी। जिसको हटाने के लिए कहा इस पर युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद कहासुनी के बाद मिलकर हमला कर दिया। लाठी डंडों से गिरा कर मारा। बुरी तरह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा। घायल युवक को परिजनों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। मामले में पीड़ित नियाजउद्दीन अंसारी ने ठाकुरगंज कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों लोग एक ही परिसर में रहते हैं। बीते कई समय से आपसी विवाद चल रहा है। इसी को लेकर शनिवार को विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी डंडों से नियाजउद्दीन अंसारी पर हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा लिख लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।