लखनऊ में गैंगस्टर भाइयों की 1.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क:3 लग्जरी कार जब्त, अपराध करके प्रॉपर्टी कमाई थी

लखनऊ पुलिस ने बुधवार को कुख्यात अपराधी की 1.10 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क की। इस दौरान तीन लग्जरी कार जब्त की गईं। आरोपी गैंग बनाकर लंबे समय से क्षेत्र में दबदबा बनाकर अवैध गतिविधियों में लिप्त था। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी ने बताया कि गैंग के सरगना आशीष सिंह उर्फ राजा (38) के साथ उसके भाइयों मनीष सिंह (35) और अवनीश सिंह (32) के खिलाफ थाना ठाकुरगंज में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। जांच के दौरान तीनों भाइयों द्वारा अवैध तरीके से जुटाई गई संपत्तियों का सत्यापन किया गया। अपराधियों को कमजोर करने की कार्रवाई पुलिस के मुताबिक गैंग की अन्य अवैध कमाई की संपत्तियों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने बताया कि गैंग लंबे समय से क्षेत्र में दबदबा बनाकर अवैध गतिविधियों में लिप्त था। जिसे आर्थिक तौर पर कमजोर करने के लिए कार्रवाई की गई। कुर्क/जब्तशुदा संपत्ति