लखनऊ में पालतू कुत्तों के लाइसेंस को लेकर नगर निगम ने गुरुवार को सख्ती दिखाई। जोन-3 के ई, एफ, एच सेक्टर और चंद्रलोक कॉलोनी समेत कई इलाकों में सुबह से ही निगम की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई में बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों से 25 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया, जबकि एक सेंट-बर्नार्ड नस्ल के कुत्ते को जब्त किया गया। जुर्माना भरने के बाद उसे छोड़ा गया। कुल 30 हजार रुपए निगम कोष में जमा किए गए। डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में चले इस अभियान में प्रवर्तन दल, डॉग कैचिंग स्क्वॉड और निगम कर्मचारी सक्रिय रहे। चेकिंग के दौरान कुछ लोग अपने पालतू कुत्तों को छिपाते या भागते नजर आए, जबकि कई मालिकों ने लाइसेंस और वैक्सीनेशन कार्ड दिखाकर नियमों का पालन किया। नियम मानने वालों की टीम ने सराहना की। शहर की स्वच्छता के लिए जरूरी वहीं नियम तोड़ने वालों को नोटिस जारी करने की तैयारी है। नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी में करीब 10 हजार पालतू कुत्ते हैं, जिनमें कई बिना पंजीकरण के हैं। अधिकारी बताते हैं कि यह अभियान सार्वजनिक सुरक्षा और शहर की स्वच्छता के लिए जरूरी है। लाइसेंस कैसे बनवाएं