लखनऊ में ‘ताल से ताल मिला’ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन:ताल वेलफेयर एसोसिएशन ने बच्चों की प्रतिभा को दिया मंच

लखनऊ में ताल वेलफेयर एसोसिएशन ने ‘ताल से ताल मिला’ नामक एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया।यह कार्यक्रम निशातगंज स्थित ऑल इंडिया कैफ़ी आज़मी अकादमी में किया गया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करना, उनकी अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना और उनमें आत्मविश्वास विकसित करना था। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत एक सामूहिक उद्घाटन नृत्य से हुई। इसके बाद जूनियर और सीनियर वर्ग के बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। मंच पर ‘नमो नमो’, ‘हकुना मटाटा’ और ‘शेर खुल गए’ जैसे नृत्य प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक संध्या में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई नृत्यों के साथ ही, ‘बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर’, ‘साधु और नर्तकी’ तथा ‘बुद्धा खूंसत’ जैसी लघु नाटिकाओं का भी मंचन हुआ। इन नाटिकाओं के माध्यम से सामाजिक संदेश दिए गए।इस सांस्कृतिक संध्या में विंटर-जिंग कैंप में भाग लेने वाले सभी बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की परिकल्पना ताल की संस्थापक वैष्णवी भाटिया ने की थी, जिनका उद्देश्य कला के माध्यम से बच्चों को सशक्त बनाना है। इस आयोजन में कई संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हुआ। यूपीएल स्टूडियो कैफे ने बेस कैंप और कम्युनिटी पार्टनर की भूमिका निभाई। तत्सम मीडिया एंड ब्रांडिंग सॉल्यूशंस ने ब्रांडिंग और प्रमोशन का कार्य संभाला, जबकि वृंदा फिल्म्स क्रिएटिव और डिजिटल पार्टनर रहे। रॉयल कैफे और भाटिया होजरी ने भी कार्यक्रम को प्रायोजन और सहयोग किया।