लखनऊ में दरोगा ने बवाल काटा, DCP से बोला-देख लूंगा:बैरिकेडिंग पर कार चढ़ाई, सिपाहियों पर चिल्लाया; आरोपी का चालान हुआ

लखनऊ में आधी रात न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान एक दरोगा ने जमकर बवाल काटा। नशे में धुत दरोगा कार से हजरतगंज चौराहे पहुंचा। रास्ते में बैरिकेड्स देखकर बौखला गया। दरोगा ने आव देखा न ताव, कार बैरिकेड्स पर चढ़ा दी। मौके पर मौजूद सिपाही भागकर आए। दरोगा को कार से उतारा। दरोगा चिल्लाता रहा। सिपाहियों से बहस करता रहा। हालात काबू से बाहर होते देख DCP ट्रैफिक को बुलाया गया। उन्होंने दरोगा से सवाल किया तो उन पर ही चिल्ला उठा। बोला- तुम्हें देख लूंगा। काफी देर तक चौराहे पर बवाल होता रहा। बाद में डीसीपी कमलेश दीक्षित ने अपनी पहचान बताई तो दरोगा माफी मांगने लगा। गिड़गिड़ाने लगा। हालांकि, नाराज DCP ने उसे कोतवाली भेज दिया। आरोपी की पहचान सौम्य जायसवाल के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी तैनाती बाराबंकी पुलिस लाइन में है। आरोपी दरोगा के खिलाफ 34 पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर एसपी को रिपोर्ट भेजी गई है। दरअसल, न्यू ईयर सेलिब्रेशन को देखते हुए होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रखी थी। ताकि, ट्रैफिक कंट्रोल किया जा सके और लोगों के जश्न में खलल न पड़े। 3 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जानिए… डीसीपी का परिचय दिया तो गिड़गिड़ाने लगा
हंगामे के बाद जब आरोपी दरोगा को एहसास हुआ कि उसने DCP से बदतमीजी की तो कहानी ही पलट गई। नशे में धुत दरोगा के होश उड़ गए। कुछ देर पहले तक रौब झाड़ रहा दरोगा हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आया। हालांकि, पुलिस ने माफी को दरकिनार करते हुए आरोपी दरोगा को घसीटते हुए जीप में बैठाया और हजरतगंज कोतवाली ले गई। चूंकि, घटना हजरतगंज के मुख्य चौराहे पर हुई, इस वजह से मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। माफी नहीं आई काम, पुलिस ने कोतवाली पहुंचाया
नए साल की पहली ही रात पुलिस विभाग के ही अधिकारी की इस शर्मनाक हरकत से महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। आरोपी दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है। दरोगा के खिलाफ धारा-34 में हुई कार्यवाही हजरतगंज थाना में पुलिस ने दरोगा अमित जायसवाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि आरोपी पुलिसकर्मी के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा-34 के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिसकर्मी के नियुक्ति जनपद को रिपोर्ट भेज दी गई है, ताकि उच्च स्तर पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। वहीं, प्रकरण से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के लिए मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। ———————— ये खबर भी पढ़िए… मुंह में यूरिन कर दूंगी…कहने वाली दरोगा बोली-सुसाइड कर लूंगी : देशभर से लोग जाने क्या-क्या बोल रहे, मेरठ में जॉब छोड़ने की नौबत आई मेरठ में मुंह में यूरिन कर दूंगी…कहने वाली दरोगा को जल्द अलीगढ़ CO सेकेंड के सामने पेश होना होगा। थाने से उन्हें 2 दिन पहले पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। विभागीय जांच के दौरान वह थाने के रूटीन वर्क नहीं कर रही हैं। वहीं, मेरठ और अलीगढ़ पुलिस दूसरी कार में बैठे परिवार को ट्रेस नहीं कर सकी है। (पूरी खबर पढ़िए)