लखनऊ में दुकान और घर में चोरी:शहर से बाहर गया था परिवार, आर्टिफिशियल ज्वैलरी दुकान को बनाया निशाना

लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। घर से नगदी व कीमती जेवर लेकर गायब हो गए। वहीं अलीगंज में आर्टिफिसियल ज्वैलरी की दुकान का ताला तोड़कर सामान पार कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। सेक्टर -17 इंदिरानगर निवासी प्रिया श्रीवास्तवा पत्नी अभीजित श्रीवास्तव ने बताया कि 17 जनवरी को सुबह घर से निकलकर परिवार के साथ गोहारी चली थी। चार दिन वहीं पर थी। 21 जनवरी को रात 9 बजे वापस लौटी तो घर के मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर जाने पर देखा कि सारे कमरे का ताला और अलमारी टूटी है। घर में सारा सामान बिखरा है, सामान चेक किया तो अलमारी से लगभग 50 हजार रुपए व सोने -चांदी के हार, चेन, अंगूठी व पायल गायब मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। ज्वैलरी की दुकान में चोरी वहीं पाण्डेय टोला अलीगंज निवासी सौरभ वर्मा पुत्र सुशील कुमार वर्मा की डन्डड्या बाजार में वर्मा ज्वैलर्स एण्ड जेग्स स्टोर नाम से आर्टिफीशियल ज्वैलरी की दुकान है। 24 जनवरी को दुकान बंद कर घर चले गए। अगली सुबह करीब 8 बजे दुकान पहुंचे तो देखा दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान में चांदी की नाक की कील का डिब्बा, बिछिया, पायले लगभग 250 ग्राम और फैन्सी ब्राइडल सेट एडी अगूंठी व कुछ अन्य आर्टिफीशियल सामान सहित 18 हजार 600 नगद गायब था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अलीगंज पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।