लखनऊ में पीएम के भाषण के दौरान रुका ट्रैफिक:पुलिस की किन्नर से हुई नोंकझोंक; सड़क पर उतारे पकड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से ट्रैफिक डायवर्जन किया गया था। कुछ लोगों को ट्रैफिक जाम से भी जूझना पड़ा। इस दौरान ट्रैफिक में फंसी एक किन्नर ने जमकर उत्पाद मचाया। सड़क पर कपड़े उतारे। 15 मिनट तक सड़क पर ही बवाल किया। समझने के बाद किन्नर शांत हुई और चली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब दोपहर 2:30 बजे लखनऊ पहुंचे। वह एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से प्रेरणा स्थल पहुंचे। शाम करीब 5:00 बजे उन्होंने जनता को संबोधित करना शुरू किया। इस दौरान एसपीजी और पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा के लिए हाथ से ट्रैफिक रोक दिया। प्रेरणा स्थल जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया। इस दौरान हुसैनाबाद स्थित बड़ा इमाम वाले के पास भी ट्रैफिक को रोका गया था। जिसमें कई लोग फस गए। इसी ट्रैफिक में एक किन्नर भी फंस गई। एक्टिवा से अपने पुरुष दोष के साथ जा रही थी किन्नर काले कपड़े पहने किन्नर एक्टिवा गाड़ी से अपने पुरुष मित्र के साथ जा रही थी। उसने पुलिस से जाने के लिए कहा इस पर पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए जाने की इजाजत नहीं दी। इस पर किन्नर की पुलिस से नोक झोंक भी हो गई। इसके बाद गुस्साए किन्नर ने सड़क पर ही एक-एक करके अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिया। देखते देखते कुछ देर में किन्नर ने अपने कपड़े उतार दिए। और सड़क पर घूमने लगी। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे समझाया।