लखनऊ में फीनिक्स पलासियो मॉल में शराब की दुकानें सील:जावो-जलवा बार को नोटिस, नगर आयुक्त बोले-वैध लाइसेंस नहीं था

लखनऊ नगर निगम ने बिना ट्रेड लाइसेंस वाली शराब दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की है। जोन- 4 टीम ने रविवार को हुसडिया चौराहा, कमता, साइबर हाइट्स, अहिमामऊ बाजार और फीनिक्स प्लासियो मॉल में छापा मारा। इस दौरान 9 शराब और बीयर की दुकानों को सील किया गया। निगम टीम ने विराम खंड-1 की मॉडल शॉप, कमता विक्रांत खंड मॉडल शॉप, साइबर हाइट्स के जाओ बार और जलवा बार, प्लासियो मॉल की दो लिकर शॉप्स और अहिमामऊ बाजार की अंग्रेजी शराब और बीयर शॉप को सील किया है। मॉडल शॉप को भी बंद किया मल्हौर की एक मॉडल शॉप को भी बंद किया गया। नगर निगम का कहना है कि इसमें से कुछ दुकानों ने रविवार शाम तक लाइसेंस शुल्क जमा कर दिया, जिसके बाद नियमों के अनुसार उन्हें खोलने की अनुमति दी गई। इस सख्ती का मकसद शहर की व्यवसायिक गतिविधियों को नियमों के दायरे में लाना और निगम राजस्व को मजबूत करना है। कॉमर्शियल आउटलेट पर बरती सख्ती निगम अधिनियम के तहत बार, होटल, रेस्टोरेंट, नर्सिंग होम, क्लिनिक, ईंट भट्ठा, पैथोलॉजी लैब, शराब और बीयर की दुकानें आदि के लिए ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य है। अभियान की अगुआई जोनल अधिकारी संजय यादव ने की। उनके साथ टैक्स सुपरिंटेंडेंट अनुराग उपाध्याय, बनारसी दास, टैक्स इंस्पेक्टर अजय वर्मा, विशाल श्रीवास्तव और लाइसेंस विभाग व ईटीएफ टीम मौजूद रहीं। पुलिस बल की मदद से यह कार्रवाई पूरी की गई। नगर आयुक्त बोले-आगे भी होगी कार्रवाई नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा- ट्रेड लाइसेंस वैधता, स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़ा है। सभी व्यवसायी समय रहते अपने लाइसेंस नवीनीकरण कराएं। चेतावनी देते हुए कहा- आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। …………………………….. यह खबर भी पढ़ें ओवरकॉन्फिडेंस में जब केस हार गए भावी CJI: लखनऊ में किस्सा सुनाया, कहा- केस जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण न्याय मिलना मैं जब लोकल कोर्ट में प्रैक्टिस करता था। तब एक प्रापर्टी विवाद का केस ओवर-कॉन्फिडेंस में हार गया था। उस दिन से मैं एक नोटबुक अपने पास रखने लगा। उसमें सबकुछ नोट करता हूं। यहां पढ़ें पूरी खबर