लखनऊ के गुडंबा इलाके में बी-फार्मा के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्र में अपने कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जिसे दरवाजा तोड़कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं नाका इलाके में जीआरपी में तैनात एएसआई कमरे में पड़े मिले। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। तुरकईया बस्ती निवासी उमर मलिक (20) पुत्र रफीद्दीन इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में बी-फार्मा लास्ट ईयर का छात्र था। पिता ने बताया कि यूनिवर्सिटी के पास प्राइवेट हॉस्टल में रहता था। मंगलवार को कमरे में अकेला था। तभी रूम पार्टनर मोहम्मद हबीब पहुंचा। काफी देर खटखटाने के बाद अंदर से जवाब नहीं मिला। तो पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिला। आनन फानन में उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार शव लेकर पैतृक घर लेकर निकल गया। वहीं प्रयागराज निवासी विजय कुमार जीआरपी में लिपिक पद पर कार्यरत थे। जीआरपी कॉलोनी चारबाग में पत्नी आरती देवी और बेटे आर्यन व सार्थक के साथ रहते थे। बुधवार को कमरे में अचेत अवस्था में पड़े मिले। इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया है।