लखनऊ में भीषण सड़क हादसा हो गया। बेकाबू क्रेटा कार बाइक को टक्कर मारते हुए डिजायर कार से भिड़ गई। तेज टक्कर लगने से डिजायर कार बस से टकराई। उसके बाद बस KUV कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। क्रेटा सवार 2 युवक घायल हो गए। हादसा सोमवार रात 12 बजे आईआईएम रोड पर आरसे लॉन के सामने हुआ। तेज रफ्तार क्रेटा इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की ओर से आ रही थी। वह आगे चल रही बाइक को टक्कर मारते हुए डिजायर कार से भिड़ गई। इसके बाद अन्य वाहन आपस में भिड़ते चले गए। वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान 37 वर्षीय राजकुमार और 40 वर्षीय मिथलेश के रूप में हुई। दोनों कुर्सी रोड के रहने वाले थे। कैटरिंग का काम करते थे और घटना के वक्त अपने काम से लौट रहे थे। क्रेटा सवार युवकों की पहचान राज कमल उर्फ राज मिश्रा और अभय मिश्रा के रूप में हुई। राज कमल कार चला रहा था।
3 तस्वीरें देखिए… बाइक के परखच्चे उड़े टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। डिजायर कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सीएनजी सिलेंडर लगा था। गनीमत रही कि सिलेंडर नहीं फटा, वरना आग लग जाती तो और बड़ा हादसा हो जाता। बस और KUV भी क्षतिग्रस्त हो गई। ‘शराब के नशे में थे कार सवार’ मृतक राजकुमार के चचेरे भाई अवधेश कुमार गौतम बताया कि रात करीब 12 बजे की घटना है। राजकुमार और मिथलेश शालीमार लॉन से कैटरिंग का काम करके अपनी बाइक से लौट रहे थे। तभी क्रेटा गाड़ी ने भाई की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट को टक्कर मारी। मौके कर ही भाई और मिथलेश की मौत हो गई। कार सवार नशे में थे। दूर से ही उनके मुंह से शराब गंध आ रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। दूसरे को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया था। बाद में वह प्राइवेट हॉस्पिटल चला गया। राजकुमार की पत्नी अनीता है। 3 साल का बेटा और 8 साल की बेटी है। मिथलेश के तीन बच्चे हैं, जिसमें दो लड़की एक लड़का है। —————– यह खबर भी पढ़िए… STF का फरार सिपाही आलोक सिंह गिरफ्तार:कफ सिरप मामले में तलाश थी, बाहुबली धनंजय सिंह के साथ तस्वीरें STF का बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह आखिरकार लखनऊ से गिरफ्तार हो गया। STF ने मंगलवार को उसे पकड़ा। एक दिन पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। आलोक कोडीनयुक्त नशीले कफ सिरप मामले में फरार था। पूर्वांचल के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ उसकी कई तस्वीरें हैं। पूरी खबर पढ़ें