लखनऊ की महिंगवा पुलिस ने 2 साल की मासूम से गंदी हरकत करने वाले पिता को गिरफ्तार किया है। लिव-इन पार्टनर की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके तलाश कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर परसऊ मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर महिगंवा आरके गुप्ता ने बताया कि 2 दिसंबर को बच्ची की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता ने बताया कि उसकी दो साल की बच्ची है, जिसके साथ पिता रंजीत गलत हरकत करके वीडियो बनाता है। विरोध करने पर कमरे में बंद करके उसके साथ रेप किया और मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। आरोपी प्लाटिंग का काम करता है पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली रंजीत परसऊ मोड़ के पास खड़ा है। सूचना पर पहुंची टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सरसवां महिगंवा निवासी रंजीत (39) के रूप में हुई। आरोपी प्लाटिंग का काम करता है। एक साल पहले भी दर्ज कराया था रेप केस जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने आरोपी रंजीत के खिलाफ 2024 में रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। एक साल बाद आरोपी जेल से छूटा था। करीब दो महीने पहले दोनों फिर संपर्क में आ गए और साथ रहने लगे। फिर दोबारा रंजीत ने वही हरकत की। दोनों लंबे समय से लिव-इन में रह रहे थे पीड़िता और आरोपी रंजीत की मुलाकात तीन साल पहले हुई। इसके बाद दोनों रंजीत के घर में रहने लगे। जिसके चलते रंजीत की पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हुई और एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद 2024 में पीड़िता ने रंजीत पर रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसके चलते उसे जेल जाना पड़ा। जेल से छूटने के बाद दोनों फिर साथ रहने लगे।