लखनऊ में यूपी दिवस का दूसरा दिन:कला संस्कृति का अद्भुत संगम दिखा, मंत्री जयवीर ने कलाकारों को सम्मानित किया

लखनऊ के राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। उत्सव ‘ग्रामीण एवं समुदाय-केंद्रित पर्यटन’ थीम पर आधारित है। उत्सव के दूसरे दिन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह पहुंचे। राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर्यटन, संस्कृति और जनभागीदारी के भव्य उत्सव का आयोजन हो रहे है। मंत्री जयवीर सिंह ने विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्सव के माध्यम से सांस्कृतिक संरक्षण और ग्रामीण विकास से जोड़ने की कोशिश है। पर्यटन-कला को बढ़ावा संबोधन में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार की स्पष्ट सोच है कि प्रदेश में पर्यटन केवल भ्रमण तक सीमित न रहे। हमारी कोशिश है कि आध्यात्मिक पर्यटन, इको-टूरिज्म और एग्री-रूरल टूरिज्म जैसे अलग अलग कलाओं से कलाकारों को सशक्त बनाने की। कोशिश कर रहे है । इसी विजन के अनुरूप प्रदेश में विभिन्न पर्यटन सर्किट विकसित किए गए हैं, ताकि उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में एक सशक्त मॉडल पेश कर सके। इन कार्यक्रमों की प्रस्तुति रविवार को छुट्टी होने की वजह से लोग बड़ी संख्या में प्रेरणा स्थल में लगे महोत्सव में पहुंच रहे हैं। इस दौरान बुंदेली लोकगायन भजन गायन, कथक, शास्त्री संगीत, तबला वादन, सुदम संगीत की प्रस्तुति कलाकारों ने दिया। वहीं, सिंगर विनीत ने दो दर्जन से अधिक गाने गए, जिसमें रोमांटिक, पुराने नए और देशभक्ति गीत शामिल थे। इन्हें मिला सम्मान इस अवसर पर ग्रामीण पर्यटन से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। ‘बेस्ट रूरल होम स्टे’ श्रेणी में कन्नौज के स्टेज एंड ट्रेल्स आनंद भवन पैलेस को गोल्ड, प्रतापगढ़ के ‘राधा माधव होमस्टे’ को सिल्वर और पीलीभीत के ‘सप्त सरोवर’ को ब्रॉन्ज मिला। ‘बेस्ट फॉर्म स्टे’ श्रेणी में गाजियाबाद के रर्बन रिसॉर्ट को स्वर्ण, प्रयागराज के ‘लिविंग ग्रीन फॉर्म्स’ को रजत एवं आगरा के ‘मड हाउस फॉर्मस्टे’ को कांस्य पुरस्कार मिला। इसी तरह, ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ श्रेणी के पुरस्कारों में मैनपुरी के भावंत को स्वर्ण, गोरखपुर के औरंगाबाद को रजत और प्रयागराज के सिंगरौर को कांस्य पदक मिला।