राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (28 नवंबर) को लखनऊ में हैं। उन्होंने सुल्तानपुर रोड पर गुलजार उपवन में ब्रह्माकुमारीज के समागम में राजयोग प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति 20 साल से ब्रह्माकुमारीज से जुड़ी हैं। उन्होंने समागम में कहा- आज के समय में आगे बढ़ने की नहीं, अपने भीतर झांकने की जरूरत है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मूल्य शिक्षा भी इसी दिशा में एक कदम है। जी-20 समिट भारत में 2023 में आयोजित की गई थी। उसकी थीम थी वन वर्ल्ड, वन अर्थ, वन फैमिली। इन सब प्रयासों का उद्देश्य विश्व को एकता का संदेश देना रहा। यही काम ब्रह्माकुमारीज का है। संस्था का काम प्रशंसनीय है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने कहा कि मन की गंदी प्रवृत्तियां आतंकवाद बनाती हैं। अगर मन संतुष्ट नहीं रहेगा, तो यह विचलित रहेगा, भ्रमित रहेगा। इसका उदाहरण आतंकवाद है। यही वजह है कि पीएम मोदी ने 21 जून को विश्व योग दिवस शुरू कराया। 4 तस्वीरें देखिए… कार्यक्रम की पल-पल की जानकारी के लिए लाइव ब्लॉग पढ़िए…