लखनऊ में मकर संक्रांति पर लड़कियां भी पतंगों की पेच काट रही हैं। गोमती घाटों पर और पुराने शहर में पतंगबाजी का जमघट लगा हुआ है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक आयोजन में पहुंचकर खिचड़ी खाई। पार्षद अन्नू मिश्रा ने कुड़िया घाट पर पतंग उड़ाई। बच्चे छतों, गलियों और गोमती घाटों पर पतंग उड़ा रहे हैं। पतंगबाजी में कुड़िया घाट सबसे बड़ा स्पॉट है। कुड़िया घाट पर पतंगबाजी के लिए कुछ स्कूल मैनेजमेंट अपने स्टूडेंट्स को लेकर पहुंचे। यहां पहुंचे बच्चों ने बताया- यह पहली बार है जब स्कूल के दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहे हैं। इस्कॉन मंदिर ने शहर में कुल 9 जगहों पर सवा लाख लोगों को खिचड़ी का प्रसाद खिलाने के लिए भंडारा लगाया है। कई जगह आम लोगों ने भी खिचड़ी भोज का आयोजन किया है। हजरतगंज में पुलिसवालों ने जरूरतमंदों को मिठाई खिलाकर उनको कंबल बांटे। 4 तस्वीरें देखिए… पतंगबाजी और खिचड़ी के भंडारे के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…