लखनऊ में लाठी से पीटकर पिता की हत्या:नाबालिग बेटा जमीन बेचना चाहता था, मना किया तो झगड़ा कर सिर पर मारी लाठी

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग बेटे ने लाठी से पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी। वह जमीन बेचना चाहता था। पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। आज सुबह फिर से उसी बात पर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। बेटे ने घर से लाठी निकालकर पिता के सिर पर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना खुजेहटा गांव की है। मृतक की पहचान रामकरण (45) के रूप में हुई है। उनके दो बेटे हैं, दोनों अभी नाबालिग हैं। 17 वर्षीय बड़ा बेटा एक जमीन बेचने की जिद पर कई दिनों से अड़ा था। वह इसके लिए रोज पिता रामकरण से झगड़ा करता था। बेटे की लाठी से मृत पिता की तस्वीर- पढ़िए पूरा घटनाक्रम- खुजेहटा गांव में किसान रामकरण अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी इस समय मायके गई हैं। आज वह तैयार होकर घर से कहीं जा रहे थे। उसी समय उनके बड़े बेटे ने जमीन बेचने की बात शुरू की। इस पर रामकरण ने उसे डांट दिया। इतने में बेटा गुस्सा हो गया। वह घर के अंदर से लाठी ले आया और रामकरण के सिर पर मार दी। रामकरण का सिर फट गया। वह खून से लथपथ होकर वहीं पर गिर पड़े। कुछ देर तड़पने के बाद दम टूट गया। यह देखने के बाद बेटा वहां से भाग गया। तब तक गांव के ही कुछ लोग दौड़कर वहां पहुंचे। देखा की रामकरण की बॉडी में कोई भी हरकत नहीं थी। मृतक के पिता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। बेटे को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बाद में एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के बाद आरोपी बेटा घर से फरार हो गया। उसे पुलित तलाश रही है। वारदात के समय छोटा बेटा विशाल बकरियां चराने गया था। दोनों में कुछ घरेलू विवाद चल रहा था एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे मोहनलालगंज थाने में क्षेत्र में एक हत्या की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जांच में सामने आया कि रामकरण की हत्या उसके 17 वर्षीय बेटे लवकुश ने की है। दोनों में कुछ घरेलू विवाद चल रहा था। बाबा के सामने हुआ हमला घटना के दौरान घर में मौजूद रामकरण के पिता नौमीलाल ने बीच-बचाव की कोशिश की थी। वह बार-बार पोते से कहते रहे- “मत मारो बेटा, छोड़ दो”, लेकिन गुस्से में बेकाबू लवकुश ने उनकी एक नहीं सुनी। लगातार लाठी से वार करता रहा। कुछ ही देर में रामकरण जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी पोते के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एडीसीपी के मुताबिक, आरोपी की तलाश में पुलिस और सर्विलांस टीमों को लगाया गया है। पति की मौत की सूचना मिलने पर सावित्री मायके से गांव पहुंची और शव से लिपटकर बिलख पड़ी। ———————– ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में कुल्हाड़ी से पत्नी को काट डाला : चेहरे-गले पर किए ताबड़तोड़ वार, शव चारपाई पर ढककर भागा निगोहां थाना क्षेत्र के शेखन खेड़ा गांव में रविवार देर रात घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक मजदूर ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। (पूरी खबर पढ़िए)