लखनऊ में लोधा महासभा ने किया सामाजिक संगोष्ठी:केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने अवंती चेतना पत्रिका का विमोचन किया

लखनऊ के हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में एक सामाजिक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय लोधा महासभा के सहयोग से स्वामी ब्रह्मानंद शैक्षणिक उन्नयन एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम तथा ‘अवंती चेतना’ पत्रिका का विमोचन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एटा सदर के विधायक विपिन कुमार वर्मा ‘डेविड’ ने की। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने ‘अवंती चेतना’ पत्रिका की सराहना करते हुए कहा कि इसमें लोधी समाज के क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी दी गई है, जिससे समाज के युवाओं और परिवारों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने इतिहासकारों, लेखकों और सहयोगियों को धन्यवाद दिया और इस श्रृंखला को आगे बढ़ाने की अपील की। शिक्षित और संगठित समाज ही प्रगति करता है इस मौके पर बीएल वर्मा ने कहा कि शिक्षा को समाज की मजबूती का आधार बताया और कहा कि हर अभिभावक की पहली प्राथमिकता बच्चों की शिक्षा होनी चाहिए। धर्मपाल सिंह ने समाज को संगठित रहने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित और संगठित समाज ही प्रगति करता है। टी राजा सिंह ने युवाओं और महिलाओं को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित किया और लोधी समाज के क्रांतिकारियों के योगदान को स्मरण किया। ये लोग शामिल हुए कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, विवेक कुमार वर्मा और डीसी वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूर्व विधायक अनीता राजपूत, पूर्व मंत्री राजीव वर्मा, शाहजहांपुर की मेयर अर्चना वर्मा और अहिंसा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार राजपूत भी कार्यक्रम में शामिल हुए।