मानदेय वृद्धि और स्थानांतरण नहीं किए जाने से प्रदेश भर के शिक्षामित्रों में आक्रोश है। शिक्षामित्रों का कहना है कि तबादले का आदेश दिसंबर में जारी न होने पर पांच जनवरी को निदेशालय का घेराव करेंगे। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला और महामंत्री सुशील कुमार की अध्यक्षता में रविवार को दारुलशफा में आयोजित बैठक में सभी जिला अध्यक्षों ने कहा शिक्षामित्र बीएलओ का काम, स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने से लेकर विभागीय कामकाज कर रहे हैं। 1 0 हजार रुपए के मानदेय में शिक्षामित्रों को परिवार का खर्च चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है। सभी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि शिक्षमित्रों का आर्थिक संकट दूर करने के लिए बढ़े हुए मानदेय की जल्द घोषणा कर इसे लागू करें। कैशलेस इलाज का भी आदेश नहीं हुआ जारी संगठन के महामंत्री सुशील कुमार ने कहा कि शासन ने तीन जनवरी को स्थानांतरण का शासनादेश जारी किया था, लेकिन निदेशालय के अधिकारी इसे लागू नहीं कर रहे हैं। शिक्षामित्र 50 किमी. से अधिक दूर जाकर स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कैशलेस योजना की घोषणा की थी, अभी तक विभाग की ओर से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। दिसंबर में विभाग द्वारा तबादला का आदेश जारी न किया गया तो पांच जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के जन्मदिन पर निदेशालय का घेराव करेंगे। जन्मदिन पर निदेशालय का घेराव करेंगे संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम लाल यादव, प्रदेश संयोजक पुनीत चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल यादव, प्रदेश मंत्री अरविंद वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अहमद,शैलेश यादव ,अखिलेश पांडेय समेत प्रदेश के कई पदाधिकारी शामिल हुए।