लखनऊ में शियाओं का प्रदर्शन, अमेरिका का झंडा रौंदा:वाराणसी में कमांडो तैनात, कानपुर में अलविदा जुमा पर ईरान के लिए दुआ

यूपी में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को हाई अलर्ट रहा। काशी, बरेली, अलीगढ़ और लखनऊ में चप्पे-चप्पे पर फोर्स की तैनाती की गई। सभी आने-जाने वालों पर ड्रोन से निगरानी रखी गई। काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर NSG कमांडो तैनात किए गए। लखनऊ में नमाज के बाद अमेरिका-इजराइल के खिलाफ शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर पहुंचीं। उनके हाथों में अयातुल्लाह अली खामेनेई के पोस्टर थे। प्रदर्शन कर रहीं अमरीन ने कहा- ये देशों की नहीं, विचारधारा की लड़ाई है। इमामबाड़ा के बाहर इजराइल और अमेरिका के झंडे सड़क पर चिपकाए गए, जिन्हें नमाजी पैरों से रौंदते दिखे। मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा- ईरान इस समय असहाय है। अमेरिका बम गिराकर आम लोगों पर हमला कर रहा। भारत इसका विरोध नहीं कर रहा। यह रवैया कतई ठीक नहीं। कानपुर के ग्वालटोली स्थित मकबरे में ईरान की जीत के लिए दुआ मांगी गई। लोगों ने नमाज के बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सलामती के लिए भी खास दुआ की। शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सईद अब्बास ने कहा- हमारी रूह ईरान से जुड़ी है। अल्लाह उसे कामयाबी दे। अलविदा जुमे की नमाज से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अलविदा जुमे की नमाज से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…