लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जैसे ही सोनू निगम स्टेज पर आए, पूरा मैदान तालियों और सीटियों से गूंज उठा। मोबाइल फ्लैशलाइट्स जल उठीं, माहौल पूरी तरह म्यूजिकल हो गया है। सोनू निगम ने अपने मशहूर गीत ‘दीवाना तेरा’ से कॉन्सर्ट की शुरुआत की। पहले ही गाने पर दर्शक झूमते नजर आए। इसके बाद ‘साथिया’ और ‘सूरज हुआ मद्धम’ जैसे रोमांटिक गीत पेश किए गए। वैलेंटाइन वीक के चलते बड़ी संख्या में युवा जोड़े मौजूद हैं। दर्शकों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जला दी है। पूरा इकाना स्टेडियम रोशनी और सुरों से नहाया दिख रहा है। सोनू निगम ने कहा- लखनऊ की मोहब्बत और तहज़ीब हमेशा दिल में रहती है। इस पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं। जब सोनू निगम ने ‘अभी मुझ में कहीं’ गाया, तो स्टेडियम में कई दर्शक भावुक नजर आए। कुछ ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किए। लाइटिंग, एलईडी स्क्रीन और दमदार साउंड सिस्टम ने कॉन्सर्ट को भव्य बना दिया। हर गाने पर भीड़ का उत्साह बढ़ता जा रहा है। 2 तस्वीरें देखिए… लाइव अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…