लखनऊ में बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान का लाइव कॉन्सर्ट चल रहा है। सुनिधि चौहान ब्लैक मास्क लगाकर मंच पर आईं, तो दर्शकों ने हूटिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुनिधि क्रेजी किया रे…, सजनाजी वारी वारी जाऊं मैं…, नॉटी-नॉटी कहानी, ये हलचल जवानी… जैसे बॉलीवुड गानों पर स्टेज परफॉर्मेंस दे रही हैं। फैंस भी उनके साथ झूम रहे हैं। सुशांत गोल्फ सिटी में कॉन्सर्ट शाम 7 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम स्थल को चार भागों फैनपिट, प्लेटिनम, गोल्ड और सिल्वर में बांटा गया है। आयोजकों के अनुसार, पांच हजार से ज्यादा लोग सुनिधि चौहान को सुनने और देखने पहुंचे हैं। कॉन्सर्ट के दौरान सुनिधि ने फैंस की भीड़ से ‘ओए नीली शर्ट…’ कहकर बुलाया। इसके बाद बोलीं- हल्के में मत लेना। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 160 से अधिक पुलिसवाले और एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। इनमें एक एडीसीपी, 5 एसीपी (सीओ), 10 इंस्पेक्टर, 57 सब-इंस्पेक्टर और 8 महिला सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं। सुनिधि की परफॉर्मेंस की 5 तस्वीरें देखिए- कॉन्सर्ट के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए-