लखनऊ में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार:पीड़िताएं थाने पहुंची, बोलीं- अश्लील वीडियो बनाकर देह व्यापार करवाते हैं

लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में कैफे की आड़ में स्पा सेंटर और देह व्यापार का धंधा चल रहा था। बुधवार को कई पीड़िताएं थाने पहुंची तब सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। इसके बाद कैफे संचालक कैफे बंद करके फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गोमती नगर में ब्राउन गर्ल कैफे है। इसके संचालक राहुल उर्फ कमरू जमाल पर युवतियों को ब्लैकमेल कर देह व्यापार कराने का आरोप लगा है। पीड़िताओं ने बताया कि आरोपी जरूरतमंद लड़कियों को कैफे में नौकरी का लालच देता है। इसके बाद उनके अश्लील वीडियो बनाकर देह व्यापार के लिए मजबूर करता है। अब पढ़िए पीड़िताओं ने जो कहा… ब्राउन गर्ल कैफे में काम दिलाया पीड़िता ने बताया वह यूपी पुलिस की तैयारी करने लखनऊ आई थी। पार्ट टाइम जॉब की तलाश में थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात राहुल और कमर हयात इदरीसी नाम के युवकों से हुई। दोनों ने ब्राउन गर्ल कैफे में काम दिलाया। इस दौरान राहुल से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। राहुल उसे अपने कमरे पर बुलाता था। एक दिन उसने बीयर पिलाई और नशे की हालत में उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा पीड़िता ने बताया- वीडियो बनाने के बाद राहुल उसे ब्लैकमेल करने लगा। लखनऊ समेत अलग-अलग स्पा सेंटर और पार्लर में ले जाता। वहां देह व्यापार करने के लिए मजबूर करता। कुछ समय पहले राहुल उसे घूमने के लिए ले गया। जहां उसने राहुल का आधार कार्ड देख लिया। आधार कार्ड पर उसका नाम मोहम्मद कमरु जमाल लिखा था। हकीकत सामने आने पर वजह पूछी तो विवाद हो गया। नशीला पदार्थ पिलाकर न्यूड वीडियो बनाया दिल्ली की रहने वाली युवती ने बताया- चार साल पहले जब वो नाबालिग थी। घर में पैसे को लेकर दिक्कत थी। तब इंटरनेट पर नौकरी की तलाश कर रही थी। इसके बाद राहुल से संपर्क हुआ। फिर दिल्ली से अजमेर लेकर गए। वहां से लखनऊ लेकर आ गए। लखनऊ में अलग-अलग जगह पर रखा। दो-तीन दिन बाद स्पा सेंटर में काम दिलवाए। बोला गया कि कॉलिंग और एंट्री करनी है। काम शुरू करने के बाद जानकारी हुई कि वहां पर गलत काम चलता है। इसके बाद पीड़िता से भी गलत काम करवाने लगे। कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। जिसके बाद नशा हुआ तो न्यूड वीडियो बनाकर रख लिया। विरोध करने पर गंदे वीडियो वायरल करने की धमकी देते हैं। पुलिस कर रही जांच बाद में युवती को जानकारी मिली कि आरोपी के अन्य लड़कियों से भी संबंध हैं और वह उनके साथ रहने लगा। फिर युवती से बातचीत करना बंद कर दिया। मामले में इंस्पेक्टर गोमती नगर बृजेश चंद तिवारी का कहना है कि पीड़िता को बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया गया है। इसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ………………………………. ये खबर भी पढ़िए… लेम्बोर्गिनी केस में यू-टर्न, घायल ने समझौता कर लिया:बोला- कारोबारी का बेटा गाड़ी नहीं चला रहा था, ड्राइवर का सरेंडर; पुलिस की जांच में शिवम आरोपी कानपुर के लेम्बोर्गिनी केस में बुधवार को यू-टर्न हुआ। पहले कथित ड्राइवर ने दोपहर में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। फिर मुकदमा दर्ज कराने वाले मो. तौसीफ ने समझौता कर लिया। वकील के साथ वह कोर्ट पहुंचा। ड्राइवर मोहन ने कहा कि शिवम मिश्रा की गाड़ी मैं ही चला रहा था। शिवम को दौरा पड़ गया था। (पूरी खबर पढ़िए)