लखनऊ में स्वच्छ पर्यावरण पर गोष्ठी:कचरा निस्तारण पात्र और स्वच्छता अभियान पर हुई चर्चा

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विशाल खंड में स्वच्छ पर्यावरण को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। लोक भारती की पहल पर कचरा निस्तारण पात्र और स्वच्छता अभियान पर केंद्रित यह बैठक अजस्र सृजन फाउंडेशन और भारतीय एकता समिति के सहयोग से संपन्न हुई। कार्यक्रम की आयोजक जयश्री सिंह और अनामिका बिष्ट रहीं। बैठक में लोक भारती के केंद्रीय सहसंगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय ने संगठन के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि कचरा निस्तारण पात्र के उपयोग से समाज और सरकार के स्वच्छता अभियान में आम लोग अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। इससे बनने वाली जैविक खाद का इस्तेमाल रसोई वाटिका में कर परिवार को रासायनिक खाद्य पदार्थों और उनसे होने वाली बीमारियों से बचाया जा सकता है। ये लोग शामिल हुए गोष्ठी में अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तराखंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और भारतीय एकता समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट का विशेष सहयोग रहा। लोक भारती के केंद्रीय कोषाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह, प्रदेश प्रमुख हरेंद्र सिंह, महानगर संयोजिका प्राची श्रीवास्तव और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में आयोजक जयश्री सिंह ने अपने आवास और छात्रावास में कचरा निस्तारण पात्र लगवाने की इच्छा जताई, जिसे लोक भारती ने तुरंत पूरा किया।