लखनऊ में 2 गाड़ियों में लगी आग:टेढ़ी पुलिया चौराहे पर कार बनी आग का गोला, दो बाइक में टक्कर के बाद अपाचे जलकर राख

लखनऊ में अलग-अलग जगह 2 गाड़ियों में आग लग गई। गुडंबा में टेढ़ी पुलिया चौराहे के पास कार में अचानक आग लग गई। कार सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं घैला पुल के पास दो बाइक में टक्कर के बाद आग लग गई। दोनों घटनाओं में मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया है। लखनऊ में गुरुवार शाम करीब 8 बजे टेढ़ी पुलिया के पास चलती कार में अचानक से धुआं उठने लगा। कार सवार बचने के लिए कार से उतरा। देखते ही देखती कार आग का गोला बन गई। मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई है। टक्कर के बाद अपाचे बाइक जली वहीं आईआईएम रोड स्थित घैला चौकी के पास एक सड़क हादसे में दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक अपाची बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना रात 8:15 बजे की बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर काबू पाया सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर काबू पाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और जानकारी जुटाने में लगी है।