लखनऊ में 2 लोगों ने की आत्महत्या:बिहार के युवक ने होटल में फांसी लगाई, चिड़ियाघर कर्मचारी फंदे पर लटका

लखनऊ के नाका और गाजीपुर थानाक्षेत्र में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाका में होटल के कमरे में बिहार से आए युवक का शव गमछे के फंदे से लटकता मिला है। वहीं गाजीपुर इलाके में चिड़ियाघर के कर्मचारी ने कमरे में फांसी लगा ली। परिवारीजनों को सूचना देकर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बिहार बिशनपुर निवासी अवनीश कुमार (28) शनिवार रात करीब 3ः30 बजे चारबाग इलाके में स्थित आर्शीवाद होटल के कमरा नंबर 103 में रुका था। सोमवार रात होटल कर्मी अंशू तिवारी कमरे का किराया लेने पहुंचा था। कई बार खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने होटल मालिक और पुलिस को सूचना दी। कई बार खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो गमछे के फंदे से पंखे के सहारे अवनीश का शव लटक रहा था। कमरे से मिले आधार कार्ड के जरिए पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिवारीजनों को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि माता-पिता की मौत के बाद से अवनीश डिप्रेशन में था। वहीं गाजीपुर थानाक्षेत्र में मंगलवार दोपहर 28 साल के युवक ने फांसी लगा ली। मुबारकपुर बालाजी मंदिर के पीछे सैरपुर निवासी उपेंद्र (अप्पू) (28) पुत्र रास बिहारी सी-ब्लॉक इलाके में दोस्त के साथ किराए के मकान में रहता था। उपेंद्र चिड़ियाघर में नौकरी करता था। लड़की से बातचीत बंद हो गई थी सोमवार दोपहर करीब 1 दरवाजा अंदर से बंद करके गमछे से पंखे के सहारे सुसाइड कर लिया। मौके से पहुंची पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर बुलाया। मौके पर पहुंचे पिता ने बताया दो महीने पहले किसी लड़की से बातचीत बंद हो गई थी। इसके बाद परेशान रहता था। वहीं सैरपुर से ऑफिस दूर होने की वजह से इंदिरा नगर में रह रहा था। पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।