लखनऊ में 21 फरवरी को नगर निगम सदन:22 फरवरी को बजट कार्यकारिणी, 2200 करोड़ रुपए के बजट को मिलेगी मंजूरी

लखनऊ नगर निगम का सालाना बजट कार्यकारिणी में पेश करने से पहले मेयर सुषमा खर्कवाल ने विशेष सदन बुलाया है। 21 फरवरी को विशेष सदन की में पुनरीक्षित बजट की पुष्टि की जाएगी। इसके साथ ही कई अन्य मुद्दे को लेकर चर्चा की जाएगी। इसमें मुख्य बजट से जुड़ा एजेंडा भी शामिल होगा। वहीं, 22 जनवरी को बजट कार्यकारिणी की बैठक भी होगी। दरअसल, नगर निगम का मुख्य बजट 2026-27 कार्यकारिणी की बैठक में रखा जाएगा। नगर निगम की ओर से शहर के विकास कार्य के लिए 2200 करोड़ से ज्यादा का बजट रखा गया है। नगर निगम के अधिकारियों को सूचित किया बजट में सड़क निर्माण से लेकर कूड़ा प्रबंधन पर पर जोर रहेगा। साथ ही आमदनी के लिए कई अन्य मदों पर जोर दिया जाएगा। मेयर सुषमा खर्कवाल का कहना है कि, शहर के विकास के लिए विशेष सदन बुलाया गया है। नगर निगम के अफसरों को सूचित कर दिया गया है।