लखनऊ में 7वीं के छात्र की गोली लगने से मौत:बर्थडे पार्टी के दौरान हुई घटना, दोस्त घर से बुला कर ले गए थे

लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में सातवीं के छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। छात्र दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने निकला था। इस दौरान दोस्त से गोली चली। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बेहसा शहीद पथ सरोजिनी नगर के रहने वाले जमीर खान बिजली की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया बेटे उनैज़ को उसके साथी बर्थडे पार्टी की बात कह कर घर से ले गए थे। शाम करीब 7:30 बजे परिजनों को बताया रोड एक्सीडेंट हो गया है। परिजन आनन-फानन में लोकबंधु पहुंचे जहां मौत की सूचना मिली। पिता का आरोप है कि उसके सिर पर गोली मारी है। घटना को छुपाने का प्रयास किया गया है। 2 तस्वीरें देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…