लखनऊ में SIR फॉर्म को लेकर मुहिम हुई तेज। मुस्लिम धर्म गुरु लगातार फॉर्म भरने की अपील कर रहे हैं।शिया समुदाय से जुड़े प्रशासनिक और सामाजिक मुद्दों के सही आकलन के उद्देश्य से शिया धर्मगुरु मौलाना जावेद हैदर ने लोगों से SIR फॉर्म अधिक से अधिक संख्या में भरने की अपील की है। उन्होंने यह अपील धार्मिक आयोजन में संबोधन के दौरान किया। मौलाना ज़ैदी ने कहा कि ‘SIR’ फॉर्म समुदाय की वास्तविक स्थिति और आवश्यकताओं को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है । SIR फॉर्म के माध्यम से डेटा सटीक रूप से उपलब्ध हो सकेगा। लोकतंत्र को मजबूत बनाना सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए सभी लोग समय से फॉर्म भरकर जमा कर दें । फिलहाल सरकार ने एक सप्ताह का समय बढ़ा दिया ये कदम सराहनीय और स्वागत योग्य है। जो लोग किसी कारण से अबतक फॉर्म नहीं भर सकें है वो तत्काल भर दें। मौलाना ज़ैदी ने पढ़े लिखे युवाओं से विशेष आग्रह कि वो बढ़चढ़ कर इस अभियान में हिस्सा लें। जो कम पढ़े लिखे लोग है उन परिवारों तक पहुँचकर फॉर्म भरने में मदद करें। SIR के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। जब सूची में नाम होगा तभी अपने मत का अधिकार कर पाएंगे। ये अच्छा अवसर उन लोगो के लिए भी है जिनका नाम अब तक सूची में शामिल नहीं था जुड़वा लें।